Nishatpura Station Approved Bhopal

भोपाल को मिलेगा नया स्टेशन, निशातपुरा बना मंडल का पांचवां सर्वसुविधायुक्त रेलवे हब

भोपाल में निशातपुरा रेलवे स्टेशन को मंजूरी मिल गई है। यह मंडल का पांचवां स्टेशन होगा जहां 8 ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू होगा और भोपाल रेलवे ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

भोपाल को मिलेगा नया स्टेशन, निशातपुरा बना मंडल का पांचवां सर्वसुविधायुक्त रेलवे हब

Nishatpura Railway Station

भोपाल। राजधानीवासियों को रानी कमलापति, भोपाल, संतनगर, मिसरोद के अलावा निशातपुरा के रूप में जल्द ही पांचवां रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन कमीशनिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। बुनियादी सुविधाएं पूरी होने के साथ ही निशातपुरा रेलवे स्टेशन ट्रेनों के हॉल्ट और यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही 8 ट्रेनों के स्टॉपेज यहां शुरू हो जाएंगे।

भोपाल रेल मंडल को निशातपुरा में यात्री सुविधाओं में इजाफा करने के लिए नए प्रोजेक्ट रेल मंत्रालय ने दिए है। बता दें कि यात्री सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए भोपाल रेल मंडल ने माल परिवहन, टिकट चेकिंग अभियान, स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर आमदनी में 14 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है।

यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध

निशातपुरा स्टेशन का निर्माण छोला स्थित हनुमान मंदिर के बगल में किया गया है। रेलवे ने यहां दो प्लेटफार्म समेत यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। बाकी काम भी जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। नए अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस इस स्टेशन के बनने से भोपाल के निवासियों को इंदौर, उज्जैन और रतलाम की ओर रेल यात्रा करने में आसानी होगी।

भोपाल स्टेशन पर दबाव, आउटर पर खड़ी करनी पड़ती ट्रेनें

वर्तमान में भोपाल स्टेशन पर ट्रेन ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक है। पूरा रात, शाम और सुबह के समय एक साथ लगभग 210 जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही होती है। प्रत्येक ट्रेन की पीछे आने वाली ट्रेन के बीच का समय अंतराल मुश्किल से 10 मिनट होता है। इस वजह से प्लेटफार्म पर ट्रैक खाली नहीं हो पाता। इससे पीछे आ रही ट्रेनों को मजबूरीवश आउटर पर खड़ी करना पड़ता है। ठीक यही स्थिति संत हिरदाराम नगर में भी होती है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि निशातपुरा स्टेशन बन जाने से ट्रैफिक का दबाव भोपाल और संत हिरदाराम नगर में कम हो जाएगा।

इन ट्रेनों को निशातपुरा स्टेशन पर मिलेगा ठहराव

1. ट्रेन 12919/12920 डा. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस।

2. ट्रेन 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद (रविवार/मंगलवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।

3. ट्रेन 19321/19322 इंदौर-पटना-इंदौर (शनिवार/सोमवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।

4. ट्रेन 14319/14320 इंदौर-बरेली-इंदौर (गुरुवार/बुधवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।

5. ट्रेन 19313/19314 इंदौर-पटना-इंदौर (सोमवार, बुधवार/बुधवार, शुक्रवार) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस।

6. ट्रेन 22911/22912 इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार/सोमवार, गुरुवार, शनिवार) त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस।

7. ट्रेन 14115/14116 डा. आंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

8. ट्रेन 22829/22830 भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस।

इनका कहना है..
पमरे भोपाल सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा जल्द शुरू होगा स्टेशन। भोपाल मंडल का निशातपुरा स्टेशन पांचवा होगा, जहां भोपाल और कमलापति स्टेशन जैसी सुविधाएं निकट भविष्य में मिलेगी। इससे भोपाल स्टेशन पर जहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा, वही राजधानी के यात्रियों को भी एक और सर्वसुविधायुक्त स्टेशन मिल जाएगा। यहां कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज की मंजूरी मिल गई है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026