Gadkari Bus Ride With CM Mohan Yadav MP

MP Bus Service: बस में सवार हुए गडकरी-CM यादव, बस क्वालिटी पर चेतावनी देकर बोले-'नहीं सुधरे तो रगड़ दूंगा'

गडकरी और सीएम मोहन यादव ने भोपाल में सरकारी बस में सफर किया, गडकरी ने बस क्वालिटी पर सख्त चेतावनी दी और सीएम ने एक साल में 1 लाख भर्तियों का ऐलान किया।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Bus Service: बस में सवार हुए गडकरी-CM यादव, बस क्वालिटी पर चेतावनी देकर बोले-'नहीं सुधरे तो रगड़ दूंगा'

Nitin Gadkari Ride Bus After sugam seva service

भोपाल। मध्य प्रदेश में 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद नई ई-बस में सवार हुए। दरअसल, भोपाल के भेल दशहरा मैदान से हरी झंडी दिखाने के बाद दोनों नेताओं ने बस के भीतर बैठकर यात्री सुविधाओं, लेगरूम, एयर वेंट और सुरक्षा फीचर्स को बारीकी से परखा। इस दौरान 180 अत्याधुनिक ई-बसों का काफिला कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना रहा।

प्रदूषण की जिम्मेदारी गडकरी ने खुद ली

मंच से बोलते हुए गडकरी ने अपने उसी बेबाक अंदाज में कहा कि देश के कुल वायु प्रदूषण में करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी सिर्फ ट्रांसपोर्ट सेक्टर की है। उन्होंने बिना लाग-लपेट के कहा कि केंद्रीय मंत्री होने के नाते देश के प्रदूषण के लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मोहन यादव की है। गडकरी ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता क्लीन ट्रांसपोर्ट है। ताकि आम जनता को सस्ता, सुलभ और प्रदूषण मुक्त सफर मिल सके।

बस क्वालिटी पर गडकरी की खरी-खरी चेतावनी

कार्यक्रम में मौजूद् ऑल इंडिया बस एंड कार कन्फेडरेशन के अध्यक्ष प्रसन्ना पटवर्धन की ओर इशारा करते हुए गडकरी ने बसों की गुणवत्ता को लेकर तीखी नसीहत दी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बसें अभी तय मानकों पर खरी नहीं उतर रहीं और अगर कंपनियों ने सुधार नहीं किया। तब जिस तरह वे खराब काम करने वाले ठेकेदारों को रगड़ते हैं, उसी तरह बस ऑपरेटरों को भी रगड़ दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गरीब तबके को भी एसी बस की सुविधा मिलनी चाहिए और ई-बसों का किराया डीजल बसों की तुलना में कम से कम 30 प्रतिशत सस्ता रखा जाना चाहिए।

सीएम मोहन यादव का एक साल में 100000 भर्ती का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार अगले एक साल के भीतर प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती निकालेगी। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में राज्य परिवहन निगम को बंद कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार ने पांच लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का नेटवर्क खड़ा किया है। साथ ही अब 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को सीधे बस सेवा से जोड़ा जाएगा। बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कोई राजकुमार खुद को प्रधानमंत्री बनने के लिए ही पैदा हुआ मानता है। लेकिन यह लोकतंत्र है और जनता सब समझती है। सीएम ने भोपाल से बीआरटीएस हटाने और यूनियन कार्बाइड के पुराने जहरीले कचरे के निपटारे को भी अपनी सरकार की उपलब्धि बताया।

एक नजर में देखें सुगम परिवहन सेवा की प्रमुख बातें

-शुरुआती बेडे़ में कुल 351 बसें शामिल हैं। इनमें 180 इलेक्ट्रिक और 171 आधुनिक बसें हैं।
-किराया 2 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है। इसका संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा।
-सात प्रमुख शहरों में बसें बांटी गई हैं। इंदौर को 145, भोपाल को 106, जबलपुर को 67, रीवा को 18,देवास को 10, कटनी 3 और भिंड 2 बसें मिली हैं।
- सरकार का लक्ष्य पहले साल में 1500 बसें और 2031 तक कुल 15000 बसें चलाने का है।
-तकनीकी रूप से इन बसों में 423.9 kWh की एलएफपी बैटरी, 12 मीटर लंबाई, एयर सस्पेंशन के साथ ईबीएस-ईएससी ब्रेकिंग सिस्टम और रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026