मैहर को जिला बनाने की अधिसूचना जारी, सरकार ने मांगी आपत्तियां

मैहर को जिला बनाने की अधिसूचना जारी, सरकार ने मांगी आपत्तियां

By : स्वदेश डेस्क
मैहर को जिला बनाने की अधिसूचना जारी, सरकार ने मांगी आपत्तियां

सतना।  राज्य शासन द्वारा मंगलवार को मध्यप्रदेश राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर सतना जिले की सीमाओं को परिवर्तित करने और नवीन जिला मैहर निर्मित करने के लिये सीमाओं को परिभाषित करने का प्रस्ताव किया गया है। मध्यप्रदेश राजपत्र में सूचना प्रकाशन की तिथि से 30 दिवस की अवधि में लिखित में सुझाव और आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं। 

नवीन निर्मित होने वाले जिले मैहर का जिला मुख्यालय मैहर करने का प्रस्ताव किया गया है। इसमें सतना जिले की तहसील मैहर के समस्त 122 पटवारी हल्का एवं तहसील अमरपाटन के समस्त 53 पटवारी हल्का तथा तहसील रामनगर के 59 पटवारी हल्के सहित कुल 234 पटवारी हल्के रहेंगे। प्रस्ताव अनुसार नवीन निर्मित होने वाले जिले मैहर के पूर्व में सीधी एवं रीवा, पश्चिम में पन्ना, उत्तर में सतना और दक्षिण में कटनी, उमरिया और शहडोल जिला रहेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सुबह जन आशीर्वाद यात्रा को अपने निवास से वर्चुअली संबोधित करते हुए मैहर को जिला बनाने की घोषणा की थी और कहा था कि आज से ही मैहर का जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए राज्य शासन ने मैहर को नया जिला बनाने की सूजना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026