Deendayal Mela 2026 Preparation Meeting Held

Pandit Deendayal Upadhyay Mela: पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेले की तैयारियों को लेकर समिति ने की बैठक

दीनदयाल धाम में 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव एवं मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को मेला समिति की बैठक हुई।

By : संजय चतुर्वेदी
Pandit Deendayal Upadhyay Mela: पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेले की तैयारियों को लेकर समिति ने की बैठक

pandit Deendayal upadhyay mela

मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि दीनदयाल धाम में आगामी 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव एवं मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को पंडित दीनदयाल सेकेंडरी स्कूल में मेला समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मेले को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

हर साल आयोजित होता है मेला

मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि पर हर साल आयोजित होने वाला यह मेला इस बार भी 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी, रसिया दंगल और कवि सम्मेलन सहित कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

गोपालन और जैविक खेती जैसे विषयों पर भी चर्चा

दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल ने बताया कि बैठक में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गोपालन, गोसंरक्षण एवं संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय, रोजगार, स्वावलंबन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और सामाजिक समरसता के विचारों को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर

बैठक में समिति के सदस्यों ने मेले की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। पदाधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने तथा मेले को व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने पर जोर दिया। बैठक में संरक्षक डॉ रोशन, संरक्षक अशोक टेंटीवाल, शिव शंकर शर्मा, भिकम चंद दुवे, सोभाराम शर्मा, मेला समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नारायण पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, राम पाठक, पारस ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, बबीता पाठक और कमलेश चौहान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026