रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, धर्मांतरण को बताया देश में कैंसर का खतरा

रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, धर्मांतरण को बताया देश में कैंसर का खतरा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में 5 दिवसीय हनुमंत कथा में शामिल होने पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने धर्मांतरण को देश के लिए कैंसर से भी बड़ा खतरा बताया।

By : स्वदेश डेस्क
रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, धर्मांतरण को बताया देश में कैंसर का खतरा

रायपुरः बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथा वाचक पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार के दिन छत्तीसगढ़ पहुंचे। वे भिलाई में आयोजित 5 दिवसीय हनुमंत कथा में भाग लेने आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया।

धर्मांतरण को बताया कैंसर

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत में कैंसर से भी बड़ा खतरा धर्मांतरण है। उन्होंने कांकेर में धर्मांतरण को लेकर हाल ही में मचे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं चाहते हैं, तो अभी समय रहते हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। साथ ही कहा कि यदि हिंदू एकता नहीं दिखाई गई, तो वह दिन दूर नहीं जब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो हुआ, वही हाल भारत और छत्तीसगढ़ के चौक-चौराहों पर देखने को मिल सकता है।

कांकेर में दिखी हिंदू एकता-शास्त्री

कांकेर की घटना को लेकर पंंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह अच्छा नहीं था। लेकिन जिस तरह हिंदुओं ने एकजुटता दिखाई, उसके लिए उन्होंने धन्यवाद भी दिया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्तीसगढ़ की शांति और उन्नति की कामना करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि भारत विश्व गुरु बने। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाता, तब तक वे देशभर में यात्रा करते रहेंगे।

भिलाई में शुरू हनुमंत कथा पाठ

भिलाई में गुरुवार के दिन से 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन शुरू हो रहा है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान एक दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026
CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 पर राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा हुई। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की, जिसमें अनंत विजय और मोहन सुंदरानी जैसे नाम हैं।

Nov 01, 2026