Panna NMDC Mine Yields 27 Carat Diamond

Panna Diamond Mine: पन्ना की खदान से निकला 27.29 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत दो करोड़ के करीब

पन्ना की एनएमडीसी हीरा खदान से 27.29 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला, जुलाई के 13.16 कैरेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई।

By : संजय चतुर्वेदी
Panna Diamond Mine: पन्ना की खदान से निकला 27.29 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत दो करोड़ के करीब

Panna Diamond Mine valuable gem

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की धरती ने एक बार फिर अपने भीतर छिपा बेशकीमती खजाना उगल दिया है। मझगवां स्थित एनएमडीसी लिमिटेड की हीरा खनन परियोजना से 15 सितंबर 2026 को 27.29 कैरेट का शानदार जेम क्वालिटी हीरा निकाला गया है। मार्च 2024 में खनन कार्य दोबारा शुरू होने के बाद यह इस परियोजना का अब तक का सबसे बड़ा हीरा साबित हुआ है।

दो करोड़ के आसपास हो सकती है कीमत

ज्वैलरी कारोबार से जुड़े जानकारों का मानना है कि इस हीरे की बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि इसका सटीक मूल्य विशेषज्ञों की जांच के बाद तय होगा, जिसमें हीरे की गुणवत्ता और ग्रेड को परखा जाएगा। इसके बाद इसे नीलामी में उतारा जाएगा, जहां बाजार की मांग के हिसाब से असली कीमत सामने आएगी।

जुलाई वाला रिकॉर्ड भी हुआ पीछे

गौर करने वाली बात यह है कि इसी खदान से जुलाई 2026 में 13.16 कैरेट का एक जेम क्वालिटी हीरा मिला था, जो उस वक्त मार्च 2024 के बाद का सबसे बड़ा हीरा माना गया था। लेकिन महज दो महीने के भीतर ही 27.29 कैरेट के इस नए हीरे ने वह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। एनएमडीसी के मुताबिक यह पन्ना परियोजना से अब तक मिला दूसरा सबसे बड़ा हीरा है।

टीम के प्रयासों का नतीजा बताया

एनएमडीसी की डायमंड माइनिंग परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह कामयाबी व्यवस्थित खनन प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता और टीम की मेहनत का नतीजा है। अब इस हीरे को तय प्रक्रिया के तहत विशेषज्ञों की जांच से गुजारा जाएगा, जिसके बाद इसे नीलामी के लिए पेश किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026