मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 8 लोगों की मौत, 16 घायल

मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 8 लोगों की मौत, 16 घायल

By : Swadesh Bhopal
मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 8 लोगों की मौत, 16 घायल

रेलवे ने दिए जांच के निर्देश, रेल यातायात प्रभावित

गटौरा–बिलासपुर स्टेशन के बीच लाल खदान इलाके में दोपहर करीब चार बजे मेमू पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई।इस घटना में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।

रेल अधिकारियों के अनुसार, मेमू ट्रेन आगे चल रही मालगाड़ी से टकरा गई।रेलवे ने पूरे मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।हादसे की वजह से मुंबई–हावड़ा रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया

दुर्घटना में ओएचई (Overhead Equipment) तार भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मुंबई–हावड़ा रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।इन ट्रेनों को रायपुर और बिलासपुर के बीच विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया गया।हादसे में कोरबा पैसेंजर ट्रेन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।उसमें फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे पर जताया शोक

उन्होंने दूरभाष पर बिलासपुर कलेक्टर को प्रभावितों की सहायता के निर्देश दिए हैं।कई घंटों की मशक्कत के बाद एक लाइन पर रेल यातायात बहाल किया गया और धीरे-धीरे ट्रेनों को रवाना किया गया।

मुआवजे की घोषणा

रेलवे ने दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख,

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख,

सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख दिए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Chhattisgarh HC: छत्तीसगढ़ HC का फैसला;  अविभाजित MP में बसने को पलायन मानकर खारिज नहीं होगा जाति प्रमाणपत्र

Chhattisgarh HC: छत्तीसगढ़ HC का फैसला; अविभाजित MP में बसने को पलायन मानकर खारिज नहीं होगा जाति प्रमाणपत्र

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा कि अविभाजित एमपी में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाना अंतरराज्यीय पलायन नहीं है। जाति प्रमाणपत्र के दावे पर 60 दिन में नया फैसला लेना होगा।<br/>

Oct 30, 2026
Spain High Speed Train Accident: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत, 179 घायल, बचाव अभियान जारी

Spain High Speed Train Accident: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 64 की मौत, 179 घायल, बचाव अभियान जारी

स्पेन के टोलेडो प्रांत में रेनफे और इर्यो की हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 64 लोगों की मौत हुई और 179 घायल हैं। वजह साफ नहीं, बचाव कार्य जारी है।

Oct 28, 2026
Engagement Ceremony Clash: बिलासपुर के घोघाडीह में सगाई के न्योते पर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर FIR

Engagement Ceremony Clash: बिलासपुर के घोघाडीह में सगाई के न्योते पर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर FIR

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के घोघाडीह गांव में सगाई के निमंत्रण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कार्यक्रम की खुशियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। महिला समेत कई घायल हुए।

Oct 28, 2026
Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जगमगाएंगे सरकारी भवन

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जगमगाएंगे सरकारी भवन

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशभर में आयोजनों की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Oct 28, 2026