Pithampur Residents block road over power cut

Mhow people Protest: पीथमपुर में बिजली-पाननी संकट से फूट गुस्सा; 500 लोग उतरे तो महू-नीमच रोड पर 3 घंटे चक्काचाम

पीथमपुर की रॉयल टाउन कॉलोनी में 4-5 दिन से बिजली और पानी की समस्या के चलते 500 रहवासी सड़क पर उतर आए। महू-नीमच रोड तीन घंटे तक जाम रहा।

By : संजय चतुर्वेदी
Mhow people Protest: पीथमपुर में बिजली-पाननी संकट से फूट गुस्सा; 500 लोग उतरे तो महू-नीमच रोड पर 3 घंटे चक्काचाम

colony resident Protest Over Electricity and water

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार सुबह करीब 500 लोग बिजली पानी की समस्या को लेकर महू-नीमच रोड पर बैठ गए। रॉयल टाउन कॉलोनी के रहवासियों के चक्काजाम से तीन घंटे तक एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। इसमें स्कूल बसें भी फंसी रहीं। प्रदर्शन और जाम का सुनते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। उन्होंने आज ही दूसरा ट्रांसफर्मर लगाने की बात कही। तब जाकर लोग लौटे।

4-5 दिन से कॉलोनी में अंधेरा

रहवासियों के अनुसार कॉलोनी में बीते 4-5 दिन से बिजली नहीं हैं। बिजली नहीं होने से पानी की भी किल्लत हो गई है। बच्चों और परिवारोों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन में शामिल रहवासियों ने बताया कि कॉलोनीम को बसे 17 साल हो गए हैं। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है। लोग हर महीने 1000-1500 रुपये तक बिजली बिल भरते हैं। इसके बावजूद आपूर्ति ठप है।

शिकायतें का कोई हल नहीं निकला

रहवासियों का कहना है कि वे कलेक्टर कार्यालय समेत कई जगह शिकायत कर चुक हैं। लेकिन स्थायनी समाधान नहीं मिला। उनका आरोप है कि बिजली विभाग और कॉलोनीनाइजर दोनों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। आखिर में गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए और महू नीमच मार्ग जाम कर दिया।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दिया भरोसा

सूचना मिलते ही किशनगंज थाना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। एसडीएम ने बताया कि एक दिन पहले एक ट्रांसफार्म जल गया था। इससे बिजली संकट खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग, नगर पालिका सीएमओ और कॉलोनीनाइजर से चर्चा हो चुकी है और आज दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। मांगों पर कार्रवाई शुरू होने के बाद रहवासियों ने धरना खत्म किया।

ग्रिड की फाइल मंजूर

एसडीएम के अनुसार ग्रिड से जुड़ी फाइल भी स्वीकृत हो चुकी है। अब कॉलोनाइजर को डिमांड नोट के हिसाब से राशि जमा करनी है। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, बिजली विभाग और प्रशासन की मौजूदगी में काम शुरू होगा। कॉलोनी में बिना अनुमति चल रहे एक जलपान रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। विकास अनुमति और उसके तहत हुए कामों की जांच होगी और गड़बड़ी मिली तो कॉलोनाइजर पर भी कार्रवाई की जाएगी। रहवासियों से अपनी समिति बनाने को भी कहा गया है, ताकि मेंटेनेंस का काम वे खुद देख सकें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026