indore PM E-Bus Accident hit 4 people one Dead

Indore PM E-Bus Accident: इंदौर में बेकाबू PM ई-बस ने 4 राहगीरों को रौंदा, एक की मौत, भीड़ ने जो किया...

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में बेकाबू पीएम ई-बस ने 4 राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत जबकि 2 की हालात गंभीर है। गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव किया।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore PM E-Bus Accident: इंदौर में बेकाबू PM ई-बस ने 4 राहगीरों को रौंदा, एक की मौत, भीड़ ने जो किया...

Indore PM E-Bus accident

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से रविवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई ङै। शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में एक पीएम-ईबस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे चार राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, हादसा देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

चालाक की लापरवाही आई सामने

एमजी रोड के थाना प्रभारी के अनुसार, शुरुआती पड़ताल में बस चालक की गफलत और लापरवाही ही हादसे की वजह नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर मौजूद लोगों से जा भिड़ी। हादसे के में देखते ही देखते चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को पास के एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं, मृतक और घायल की पहचान के लिए आसपास मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

हादसे से गुस्साई भीड़ ने बस पर पत्थर बरसाए

हादसे की खबर फैलते ही  राजवाड़ा क्षेत्र में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में लोगों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद गुस्से से भरी भीड़ ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे बसे के कई शीशे टूट गए। स्थिति को बिगड़ता देख सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और भीड़ को समझाइश देकर वहां से हटाया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे की असली वजह और चालक की भूमिका को लेकर तस्वीर साफ हो सके।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026