CSPOC 2026: PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले-भारत ने लोकतंत्र को ताकत बनाया

CSPOC 2026: PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले-भारत ने लोकतंत्र को ताकत बनाया

CSPOC 2026 के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने लोकतंत्र, ग्लोबल साउथ और भारत की आर्थिक उपलब्धियों पर जोर दिया।

By : स्वदेश डेस्क
CSPOC 2026: PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले-भारत ने लोकतंत्र को ताकत बनाया

नई दिल्ली: देश के संसद भवन परिसर के केंद्रीय कक्ष में कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों 28वें CSPOC-2026 का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह मौजूद रहे। वहीं, प्रधानमंत्री ने आए मेहमानों कास्वागत किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में यह सम्मेलन हो रहा है, वह भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा है। गुलामी के अंतिम वर्षों में इसी हॉल में संविधान सभा की बैठकें हुईं, जहां भारत के संविधान की नींव रखी गई। आजादी के बाद 75 वर्षों तक यही भवन भारत की संसद रहा और यहीं देश के भविष्य से जुड़े कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। लोकतंत्र को समर्पित इसी विरासत को सम्मान देते हुए अब इसे संविधान सदन नाम दिया गया है।

भारत चौथी बार बना मेहमान

पीएम ने कहा कि यह चौथी बार है जब कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसिडिंग ऑफिसर्स की कॉन्फ्रेंस भारत में आयोजित हो रही है। इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय 'इफेक्टिव डिलीवरी ऑफ पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी' रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी विविधता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बना लिया है। भारत ने यह सिद्ध किया है कि मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रक्रियाएं देश को स्थिरता, गति और व्यापक स्तर पर विकास की क्षमता प्रदान करती हैं।


उन्होंने लोकतंत्र की भारतीय अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र का अर्थ केवल चुनाव नहीं, बल्कि लास्ट माइल डिलीवरी है। लोककल्याण की भावना से प्रेरित नीतियों के कारण ही बीते कुछ वर्षों में देश के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकल सके हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत हर वैश्विक मंच पर ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है। G20 की अध्यक्षता के दौरान भी भारत ने विकासशील देशों की चिंताओं को वैश्विक एजेंडे के केंद्र में रखा।

पीएम मोदी ने किया संबोधित

भारत की आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है। भारत विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक, दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक और तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम वाला देश है। इसके अलावा भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट और चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी रखता है।

कब से कब तक हो रहा आयोजित

बता दें कि 28वां सीएसपीओसी का सम्मेलन 14 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कर रहे हैं। वहीं, सम्मेलन में अब तक के सबसे ज्यादा स्पीकर्स भाग ले रहे हैं। यह इतिहास के सबसे बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में 42 कॉमनवेल्थ देशों को 61 स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारी के साथ चार सेमी-ऑटोनॉमस संसदों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

ऑफिशियल प्रेस रिलीज के अनुसार, सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और संसदीय प्रक्रियाओं के आधुनिकीकरण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रमुख विषयों में स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों की बदलती भूमिका, संसदीय कार्यों में तकनीक का उपयोग और नागरिक सहभागिता बढ़ाने के उपाय शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे। 23 किमी लंबी लाइन हिंजेवाड़ी को शिवाजीनगर से जोड़ेगी।

Nov 03, 2026
Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana Vidhansabha Seat Increase: पंचकूला में संविधान पखवाड़े के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम नायब सैनी ने विधानसभा सीटें बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रदेश की जनता से क्या बोले सीएम?

Nov 02, 2026
PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

GSLV-F18 से NVS-03 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण हुआ। PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इससे भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूती मिलेगी।

Oct 31, 2026
ब्राजील में लूला की जीत, इजराइल में राजनीतिक गतिरोध

ब्राजील में लूला की जीत, इजराइल में राजनीतिक गतिरोध

लूला की जीत से लैटिन अमेरिका में नई राजनीतिक दिशा के संकेत मिले हैं, जबकि इजराइल में अरब दल सरकार गठन के लिए संभावित किंगमेकर बनकर उभरे हैं।

Oct 31, 2026
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Oct 31, 2026