Sagar Liquor Tragedy: 32 Deaths, CM Visit

सागर जहरीली शराब कांड: मौतों का आंकड़ा 32 पहुंचा, पीड़ितों से मिलेंगे CM मोहन, कई पर गिर सकती है गाज

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है। सीएम मोहन यादव आज प्रभावित इलाकों और BMC का दौरा कर सकते हैं।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
सागर जहरीली शराब कांड: मौतों का आंकड़ा 32 पहुंचा, पीड़ितों से मिलेंगे CM मोहन, कई पर गिर सकती है गाज

CM Mohan Yadav Tour in Illict liquor effected area

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दर्दनाक हादसा हुआ। अब यह दुखद हादसा लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। मामले में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 32 तक पहुंच गया है। वहीं, 25 से अधिक गांवों के लगभग 150 लोग इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने अब तक केवल 15 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। आंकड़ों में इस बड़े अंतर और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर राजनीति गर्मा गई है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज यानी बुधवार की शाम दिल्ली से सीधे सागर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।

​पीड़ितों से मिलेंगे मुख्यमंत्री फिर रात्रि विश्राम की संभावना

संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार शाम 4 से 5 बजे के बीच बंडा के प्रभावित क्षेत्र में पहुंचेंगे। वे तितरवारि गांव जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) पहुंचकर इलाज करा रहे मरीजों का हाल-चाल भी जानेंगे। सूत्रों के अनुसार, सीएम आज रात सागर सर्किट हाउस में रुक सकते हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं।

​हो सकती है बड़ी दंडात्मक कार्रवाई

मुख्यमंत्री के अचानक बन रहे दौरे को देखते हुए माना जा रहा है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस और आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। फिलहाल प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियों में जुटा हुआ है। भले ही जिले में सीएम का दौरा हो रहा हो लेकिन इस मामले को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है।

राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा

इस त्रासदी पर विपक्ष मौजूदा सरकार पर पूरी तरह से हमलावर है। बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार और उसकी आबकारी नीति पर तीखा हमला बोला था। वहीं, बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर सरकार को घेरते हुए प्रशासनिक मिलीभगत के आरोप लगाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026