अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारी पूरी

अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारी पूरी

By : Swadesh Bhopal
अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारी पूरी

प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को ध्वजारोहण और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे

25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के लिए अयोध्या पूरी तरह तैयार हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर में शंकराचार्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे। प्रवेश द्वार को भव्य स्वरूप में सजाया गया है और सुरक्षा की दृष्टि से सभी इंतजाम किए गए हैं।

मंच और सजावट

मंदिर परिसर में दो अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करेंगे और दूसरे मंच से वे श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। प्रवेश द्वार के दक्षिण हिस्से में खाल और मार्ग पर मिट्टी पटाई गई है, व्यू कटर और पक्का रैंप तैयार किया गया है। बौच क्षेत्र को प्राकृतिक घास, सजावटी पौधों और सुगंधित फूलों से सजाया गया है। उत्तर दिशा में भी जमीन समतल कर ग्रीनरी विकसित की गई है। मंदिर तक जाने वाला मार्ग हरे आवरण से आच्छादित किया गया है।

राम मंदिर के शिखर पर 191 फीट की ऊंचाई पर ध्वज फहराने के लिए विशेष मचान तैयार किया गया है, जिस पर सेना के विशेषज्ञ तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री मंच से डोरी खींचकर ध्वज फहराएंगे, जबकि सेना के विशेषज्ञ पूर्वनिर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ध्वज आरोहण सुनिश्चित करेंगे।

समारोह में प्रमुख उपस्थित

ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ द्वार के समीप बने मंच पर पहुंचेंगे। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अन्य पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक तकनीक

दिल्ली में हाल के बम विस्फोट और बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को और सख्त किया है। 25 नवंबर को मेहमानों को मोबाइल फोन लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा अतिरिक्त मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वॉड, सर्विलांस सिस्टम और नए हाईटेक कैमरों की तैनाती की गई है।

सभी कैमरों को एकीकृत कर आधुनिक कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसके पीछे उद्देश्य है कि राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

Nov 02, 2026