President Release rs200 coin honours mata Hasi dev

200 Rupees Coin Release: राष्ट्रपति मुर्मु ने रायपुर में जारी किया 200 रुपये का सिक्का; इस देवी को दिया सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। सिक्के पर माता की छवि है। इस सिक्के को शदाणी दरबार की इकाइयों से बुक किया जा सकेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
200 Rupees Coin Release: राष्ट्रपति मुर्मु ने रायपुर में जारी किया 200 रुपये का सिक्का; इस देवी को दिया सम्मान

President Murmu Releases 200 rs Coin

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को रायपुर में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। लोकभवन के छत्तीसगड़ मण्डपम में हुए समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे। शदाणी दरबार रायपुर की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने यह सिक्का जारी किया है।

सिंधी समाज के लिए गर्व का क्षण

एक सिंधी विभूति के नाम पर स्मारक सिक्के का जारी होने समामज के लिए ऐतिहासिक मौका रहा। देश और विदेश में बसे करोड़ों सिंधी लेगों के लिए यह गर्व की बात है। सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के जरिए बुक करा सकेंगे।

सिक्के पर क्या खास है?

इस विशेष सिक्के के एक तरफा माता हासी देवी की छवि अंकित है। दूसरी तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष बना है और 200 रुपये का मूल्यवर्ग लिखा है। सरकार का कहना है कि इस सिक्के के जरिए माता के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

समारोह में कौन-कौन रहा मौजूद

कार्यक्रम में स्वागत भाषण शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने दिया। राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू भी पहुंचे। मुख्य सचिव विकासशील, डीजीपी अरुण देव गौतम और राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। देशभर से आए जनप्रतिनिधि, शदाणी दरबार के सदस्य और सिंधी समाज के प्रतिनिधि भी समारोह का हिस्सा बने।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026