नए साल में हुए बड़े बदलाव, जानें 1 जनवरी 2026 से क्या सस्ता क्या महंगा हुआ

नए साल में हुए बड़े बदलाव, जानें 1 जनवरी 2026 से क्या सस्ता क्या महंगा हुआ

देश में नए साल की शुरूआत के साथ ही कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। एक जनवरी 2026 से जानिए किस सामान से आपकी जेब क्या फर्क पड़ेगा।

By : स्वदेश डेस्क
नए साल में हुए बड़े बदलाव, जानें 1 जनवरी 2026 से क्या सस्ता क्या महंगा हुआ

नई दिल्लीः देश में 1 जनवरी 2026 से नए साल की शुरूआत हो चुकी है। नए साल के पहले दिन ही देश में कई बड़े बदलाव लेकर आया है। इससे घर के सामान से लेकर कार के शौकीनों की जेब में बोझ बढ़ने वाला है।

दरअसल, ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों जिनमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत सभी शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी इजाफा किया है। साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कार कंपनियों ने झटका दिया है।

महंगा हुआ LPG

नए साल की शुरूआत में ही एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका लगा है। ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है। हालांकि ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाली कमर्शियल पर की गई है। इसके दाम 111 रुपए बढ़ा दिए हैं।

आम जनता पर इसका असर

बता दें कि बढ़े हुए दाम के चलते दिल्ली में जहां पहले 1580.50 रुपए मिलने वाला सिलेंडर अब 1691.50 हो गया है। वहीं, कोलकाता में 1795 रुपये,मुंबई में 1642.50 रुपये और चेन्नई में 1849.50 रुपये का हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। फिलहाल 8 अप्रैल के दिन वाली कीमत पर ही सिलेंडर मिल रहा है।

कार खरीदने के देने होंगे ज्यादा दाम

कार का शौक रखने वाले और नए साल में कार खरीदने वाले लोगों को झटका लगा है। नए साल में कार की कई दिग्गज कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। ऑपरेशनल एक्सपेंसेस और इनपुट कॉस्ट का हवाला देते हुए कंपनियों ने कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है।

कितना हो रहा इजाफा

मर्सिडीज जहां 2 फीसदी का इजाफा कर रही हैं। वहीं, बीएमडब्ल्यू 1 जनवरी से ही अपनी कार की कीमतों में 3 फीसदी का इजाफा किया है। चाइना की कंपनी के साथ ही MG Moters ने भी कार कीमतों में 2 फीसदी का इजाफा करने जा रही है। जापानी कंपनी %, तो रेनो ने सभी मॉडलों पर 2% दाम बढ़ाए हैं।

अब सस्ते की बात

एक तरफ जहां ऑइल कंपनियों ने एलपीजी के दाम बढ़ाकर झटका दिया है। वहीं, नए साल की पहली तारीख हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। दरअसल, कंपनियों ने जेट फ्यूल के दाम घटा दिए हैं। दिल्ली में ही 99,676.77 रुपये से कम करके अब 92,323.02 रुपये प्रति किलोलीटर की गई है। ATF Price में कटौती के परिचालन लागत में कमी आती है और एयरलाइंस हवाई टिकट के दाम घटा सकती हैं, जिससे हवाई यात्रियों का सफर सस्ता हो सकता है.

ऑस्ट्रेलिया को जीरो टैरिफ एक्सपोर्ट

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दिसंबर में सोमवार के दिन ऐलान किया था कि इंडिया-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते के 3 साल पूरे होने पर जीरो टैरिफ ट्रेड का फैसला लिया गया है। नए साल में ऑस्ट्रेलिया इंडियन एक्सपोर्ट के लिए अपनी सभी टैरिफ लाइनों को जीरो कर रहा है।

संबंधित सामग्री

दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, अब इतने हुए 19 किलो वाले गैस के दाम

दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, अब इतने हुए 19 किलो वाले गैस के दाम

दिवाली से पहले 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़ गई है। जानिए अब दिल्ली में कितने हुए दाम और घरेलू गैस सिलेंडर की क्या है कीमत।

Nov 01, 2026
Month New Rules: 1 नवंबर से कमर्शियल सिलेंडर महंगा, अनजान कॉलर का असली नाम दिखेगा, FASTag पास भी शुरू

Month New Rules: 1 नवंबर से कमर्शियल सिलेंडर महंगा, अनजान कॉलर का असली नाम दिखेगा, FASTag पास भी शुरू

1 नवंबर से कॉमर्शियल सिलेंडर 17 रुपए तक महंगा हुआ। फोन पर कॉलर का असली नाम दिखेगा और टोल के पास रहने वालों को सालभर का लोकल FASTag पास मिलेगा

Nov 01, 2026
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा!,मोहन सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाया

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा!,मोहन सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाया

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों का DA जनवरी 2026 से 2% बढ़ेगा। 9 माह का एरियर तीन किश्तों में मिलेगा, जबकि पेंशनर्स का DR जुलाई 2026 से बढ़ेगा।

Oct 30, 2026
MP DA Hike: MP में दिवाली से पहले बढ़ेगा 5% DA? कर्मचारियों को कितना फायदा?

MP DA Hike: MP में दिवाली से पहले बढ़ेगा 5% DA? कर्मचारियों को कितना फायदा?

मध्य प्रदेश के करीब 12 लाख शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए इस बार दिवाली खुशियों की सौगात ला सकती है।

Oct 29, 2026
MP DA Hike: दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा? 5% DA बढ़ने की उम्मीद

MP DA Hike: दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा? 5% DA बढ़ने की उम्मीद

मध्यप्रदेश में DA 58% से बढ़ाकर 63% करने की मांग है। मंजूरी मिलने पर 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को लाभ मिलेगा, लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

Oct 29, 2026