मप्र में 14 एसपी समेत 18 आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, देखें लिस्ट

मप्र में 14 एसपी समेत 18 आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, देखें लिस्ट

गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया

By : स्वदेश डेस्क
मप्र में 14 एसपी समेत 18 आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, देखें लिस्ट

भोपाल।  राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इनमें 2009 बैच के 14 पुलिस अधीक्षकों को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), 2005 बैच के दो डीआईजी को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और 1998 बैच के दो आईजी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश एक जनवरी 2023 से प्रभावी माना जाएगा। सभी की पदस्थापना यथावत रखी गई है। 

जिन पुलिस अधीक्षकों को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें सागर के एसपी तरुण नायक, रीवा के एसपी नवनीत भसीन, रेडियो पुलिस मुख्यालय के एसएसपी अमित सिंह, पुलिस मुख्यालय में एफएसएल संचालक शशिकांत शुक्ला, भोपाल पुलिस मुख्यालय के एसपी संतोष सिंह गौर, सीधी के एसपी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, भोपाल पुलिस मुख्यालय के सुनील कुमार पाण्डे, इंदौर प्रथम वाहिनी के सेनानी ओम प्रकाश त्रिपाठी, विदिशा की एसपी मोनिका शुक्ला, भोपाल पुलिस मुख्यालय के मनोज कुमार सिंह, कटनी के एसपी सुनील कुमार जैन, राजगढ़ के एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी, इंदौर के यातायात विभाग के उप पुलिस आयुक्त महेश चन्द्र जैन और उज्जैन की 32वीं वाहिनी सेनानी सबिता सोहने शामिल हैं।

इसी प्रकार रतलाम रेंज के डीआईजी सुशांत कुमार सक्सेना और भोपाल पुलिस मुख्यालय (गुप्त वार्ता) के डा. आशीष को आईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा भोपाल पुलिस मुख्यालय (प्रशासन) के आईजी विवेक कुमार शर्मा और पुलिस मुख्यालय (विशेष सशस्त्र बल) में आईजी साजिद फरीद सापू को एडीजी के पद पर पदोन्नति मिली है।






 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026