Rahul Gandhi Indore Event Faces 31 Rules

Rahul Gandhi Indore: इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर 31 शर्तें, 1500 वॉलंटियर और 40 CCTV से होगी निगरानी

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए पुलिस ने 31 सुरक्षा शर्तें तय की हैं। आयोजकों को छात्रों की संख्या, वाहनों की जानकारी, 1500 वॉलंटियर और 40 CCTV समेत कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Rahul Gandhi Indore: इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर 31 शर्तें, 1500 वॉलंटियर और 40 CCTV से होगी निगरानी

Rahul Gandhi Indore

इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए पुलिस ने 31 सुरक्षा शर्तें तय की हैं। आयोजकों से कार्यक्रम में आने वाले छात्रों की संख्या, उनके आने के साधन और वाहनों की जानकारी मांगी गई है। साथ ही शपथ पत्र और पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

राजीव गांधी हत्याकांड की जांच रिपोर्ट का भी जिक्र

पुलिस की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों में 21 मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए गठित जस्टिस जेएस वर्मा आयोग की रिपोर्ट का संदर्भ दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े इंतजामों को ध्यान में रखते हुए आयोजकों की जिम्मेदारियां तय की हैं।

आयोजकों को कार्यक्रम में आने वाले लोगों की वास्तविक संख्या शपथ पत्र में देने को कहा गया है। इसमें पुरुष और महिला प्रतिभागियों की संख्या अलग अलग बतानी होगी। कार्यक्रम स्थल की क्षमता पूरी होने पर प्रवेश रोकने का अधिकार पुलिस के पास रहेगा।

1500 वॉलंटियर, 40 CCTV और अलग प्रवेश निकास

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कम से कम 1500 वॉलंटियर तैनात करने होंगे। इनमें कम से कम 500 महिला वॉलंटियर रखने की शर्त है। कार्यक्रम स्थल पर करीब 40 CCTV कैमरे लगाने और उनकी लाइव फीड पुलिस तक पहुंचाने की व्यवस्था भी रखी गई है। पुलिस ने छह प्रवेश और आठ निकास द्वार बनाने, मेटल डिटेक्टर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। भीड़ को 2000 लोगों की क्षमता वाले अलग अलग सेक्टरों में बांटने की योजना है। मंच के सामने 25 से 30 फीट का खाली क्षेत्र रखने और आपात स्थिति में निकासी के लिए छह मीटर चौड़ा कॉरिडोर खाली रखने को कहा गया है।

 छात्रों और वाहनों का पूरा ब्योरा मांगा

पुलिस ने आयोजकों से यह जानकारी भी मांगी है कि किस जिले, तहसील और कॉलेज से कितने छात्र कार्यक्रम में आएंगे। बस, निजी वाहन और रेल से आने वाले लोगों की संख्या के साथ वाहनों के नंबर, चालकों के नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने होंगे। आगमन के संभावित मार्ग और समय के साथ पार्किंग की व्यवस्था पहले से तय करने के निर्देश दिए गए हैं। 

कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल व्यवस्था, आपातकालीन निकासी और सुरक्षा जांच की व्यवस्था भी रखी गई है। ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। केवल पुलिस के अधिकृत ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड से स्थल की जांच कराने की व्यवस्था भी सुरक्षा योजना में शामिल है।

पोस्टर और भड़काऊ टिप्पणी पर रोक

पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक या उत्तेजक चित्र, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाने पर रोक लगाई है। किसी धर्म, जाति या समुदाय के साथ राजनीतिक अथवा गैर राजनीतिक संगठन के खिलाफ भड़काऊ या अपमानजनक टिप्पणी नहीं करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आयोजकों को पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराकर उसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इन शर्तों को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से सवाल उठाए गए हैं, जबकि पुलिस ने इन्हें सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं बताया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026