Rahul Gandhi Indore Event: IDA Ground Approved

Rahul Gandhi In Indore: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को IDA की मंजूरी, 5 शर्तों के साथ मिला मैदान

राहुल गांधी के 19 सितंबर के इंदौर कार्यक्रम को IDA ने मंजूरी दी है। 12 हजार वर्गमीटर मैदान में 1 लाख युवाओं की क्षमता वाला वॉटरप्रूफ डोम तैयार हो रहा है।

By : संजय चतुर्वेदी
Rahul Gandhi In Indore: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को IDA की मंजूरी, 5 शर्तों के साथ मिला मैदान

Rahul Gandhi in indore chhatron Ki goonj

इंदौर। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्षा के नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे। उनके छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए का करीब 12 हजार वर्गमीटर मैदान उपलब्ध कराया गया है। आईडीए ने कार्यक्रम को 5 शर्तों के साथ मंजूरी दी है। साथ ही सुरक्षा समेत आयोजन की बाकी जिम्मेदारी कांग्रेस को ही संभालनी होगी।

मैदान के लिए कांग्रेस ने 10.08 लाख रुपये जमा किए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने कादावा किया जा रहा है। इसी को देखते हुए करीब 5 एकड़ में हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस के मुताबिक, इसमें करीब 1 लाख युवाओं के बैठने की क्षमता होगी।

बारिश के बीच मैदान तैयार करने में जुटी टीमें

लगातार बारिश के कारण आयोजन स्थल पर कीचड़ की स्थिति है। इसे देखते हुए मैदान में मिट्टी और गिट्टी डालकर जमीन को समतल और मजबूत किया जा रहा है। डोम के लिए खंभे लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। कार्यक्रम स्थल पर करीब ढाई लाख वर्गफीट क्षेत्र में डोम तैयार किया जाना है। इसका सामान बड़े ट्रकों के जरिए लाया जा रहा है। इसके लिए भोपाल से भी सामग्री मंगाई गई है। बारिश के बीच मजदूर और तकनीकी टीमें लगातार काम में जुटी हैं। डोम और मंच की तैयारियों की निगरानी के लिए दिल्ली से टीम इंदौर पहुंची है। यह टीम कार्यक्रम के लेआउट, डोम की डिजाइन, मंच और दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दे रही है।

उत्तर दिशा में होगा राहुल गांधी का मंच

कार्यक्रम के लेआउट के मुताबिक राहुल गांधी का मंच मैदान की उत्तर दिशा में बनाया जा रहा है। छात्रों के प्रवेश के लिए मुख्य रास्ता रीजनल पार्क की ओर से रखा गया है। युवक और युवतियों के लिए अलग-अलग स्थान और प्रवेश मार्ग की व्यवस्था की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राहुल गांधी के मंच तक पहुंचने के लिए अलग रास्ता तैयार किया जा रहा है। इस रास्ते पर केवल राहुल गांधी की कार को प्रवेश की अनुमति होगी। VIP मूवमेंट को छात्रों की आवाजाही से अलग रखने की तैयारी है। कांग्रेस ने कार्यक्रम स्थल का मैप भी जारी किया है, जिसमें प्रवेश, बैठने की व्यवस्था और अलग-अलग रास्तों की जानकारी दी गई है।

सुरक्षा की जिम्मेदारी कांग्रेस की, पुलिस से मांगी अनुमति

IDA की ओर से मैदान उपलब्ध कराने के साथ आयोजन की सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आयोजकों पर रखी गई है। बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, प्रवेश-निकासी और भीड़ नियंत्रण की तैयारी करनी होगी। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौक से ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्यक्रम की अनुमति मांगी है। पत्र में भारत जोड़ो मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किए जाने और कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने की जानकारी दी गई है।

पहले स्टेडियम, फिर IDA मैदान तक पहुंचा कार्यक्रम

राहुल गांधी के कार्यक्रम का स्थल शुरू से तय नहीं था। कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन वहां अनुमति नहीं मिलने के बाद इसकी तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई। इसके बाद कांग्रेस ने दूसरे स्थान की तलाश की और रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA मैदान पर सहमति बनी। मैदान के लिए कांग्रेस ने 10.08 लाख रुपये जमा किए। अब IDA की मंजूरी के बाद आयोजन स्थल पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

हालांकि बारिश आयोजकों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस नेता दिलीप सुरागे के मुताबिक, मैदान में लगातार हो रहे कीचड़ को देखते हुए मिट्टी डालकर जमीन तैयार की जा रही है। डोम का काम भी तेजी से चल रहा है, ताकि बारिश की स्थिति में छात्रों को परेशानी न हो। पार्किंग और आने-जाने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम पर आधारित झांकी की भी मांगी अनुमति

इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने अनंत चतुर्दशी पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर आधारित झांकी निकालने की अनुमति भी मांगी है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी अनुमति नहीं दी गई है। इस बीच आयोजन स्थल पर डोम, मंच, प्रवेश मार्ग और दूसरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम जारी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026