रेल मंत्रालय का ऐलान: ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को मिलेगी निचली बर्थ

रेल मंत्रालय का ऐलान: ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को मिलेगी निचली बर्थ

By : Swadesh Bhopal
रेल मंत्रालय का ऐलान: ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को मिलेगी निचली बर्थ

रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि आरक्षण उपलब्धता के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक की महिलाओं और गर्भवती यात्रियों को निचली बर्थ प्रदान की जाएगी। उक्त वर्ग के यात्रियों को स्लीपर में 6-7 निचली बर्थ, थर्ड एसी में 4-5 और सेकंड एसी में 3-4 बर्थ आरक्षित की गई हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार लगभग सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग कोच रखे गए हैं। वंदे भारत ट्रेनों के पहले और आखिरी कोच में व्हीलचेयर के लिए स्थान और दिव्यांग यात्रियों के अनुकूल शौचालय बनाए गए हैं। रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और गर्भवती यात्रियों के लिए कई सुविधाएं प्रदान की हैं। खास बात यह है कि यदि इन यात्रियों ने विकल्प नहीं भरा है, तो भी उन्हें निचली बर्थ ही मिलेगी।

बर्थों का आबंटन इस प्रकार होगा

• स्लीपर श्रेणी में प्रत्येक कोच में 6-7 निचली बर्थ

• वातानुकूलित 3 टियर (3एसी) में प्रत्येक कोच में 4-5 निचली बर्थ

• वातानुकूलित 2 टियर (2एसी) में प्रत्येक कोच में 3-4 निचली बर्थ

राजधानी/शताब्दी प्रकार की ट्रेनों सहित सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में:

• स्लीपर क्लास में चार बर्थ, जिनमें से दो निचली और दो मध्य बर्थ

• थर्ड एसी (3ई) में चार बर्थ, जिनमें दो निचली और दो मध्य बर्थ

• आरक्षित द्वितीय श्रेणी (2एस) और एसी चेयरकार (सीसी) में चार सीटें प्राथमिकता के आधार पर आवंटित की जाएंगी।

आरक्षित डिब्बों में प्रवेश और निकास द्वार स्पष्ट रूप से चिह्नित होते हैं। सामान्य डिब्बों में किसी भी द्वार से प्रवेश और निकास किया जा सकता है।मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग कोच हैं। इन डिब्बों में चौड़े प्रवेश द्वार, चौड़ी बर्थ, चौड़ा डिब्बा, बड़े शौचालय, व्हीलचेयर पार्किंग क्षेत्र आदि होते हैं। दिव्यांगों के शौचालयों में सहारे के लिए दीवारों पर अतिरिक्त ग्रैब रेल लगाए गए हैं। वॉशबेसिन और दर्पण उपयुक्त ऊंचाई पर स्थापित किए गए हैं।दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा के लिए एकीकृत ब्रेल साइनेज, यानी ब्रेल लिपि में अंकित संकेत भी उपलब्ध कराए गए हैं।

इनका कहना है

रेल मंत्री अश्विनी वैश्य के अनुसार, रेलवे मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से ऊपर की महिलाओं, गर्भवती और दिव्यांग यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर देने के लिए बर्थों का आरक्षण तय किया है। यदि विकल्प नहीं भरा गया है, तो चार्ट बनते समय ऐसे यात्रियों के लिए निचली बर्थ स्वतः आवंटित हो जाएगी।

- नवल अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026
Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें। जानें ट्रेन नंबर, तारीख और प्रमुख स्टॉपेज।

Oct 12, 2026
Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

नवरात्र और दशहरा की भीड़ को देखते हुए रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस और सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में रुकेगी।

Oct 03, 2026