MP Weather Alert

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का भी खतरा

Weather alerts issued for rain, thunderstorms, and strong winds in 26 districts of MP. Residents advised to stay cautious.

By : नरेंद्र कुमार
MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का भी खतरा

MP Weather Today:मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं, 22 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और निवाड़ी में भी आंधी और वज्रपात की आशंका है।

इन 26 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के 26 जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।

22 जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और दतिया में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।इन इलाकों में मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें,सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कहीं-कहीं आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। हालांकि, इन चार जिलों के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र

मौसम में बदलाव के पीछे समुद्री क्षेत्र में विकसित हो रहा मौसमी सिस्टम भी अहम हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, थाईलैंड की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके 21 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर अंडमान सागर पहुंचने की संभावना है।इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद सिस्टम के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अधिक प्रभावी होने का अनुमान है।

बाकी जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

प्रदेश के जिन जिलों के लिए बारिश, गरज-चमक या तेज हवाओं का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, वहां मौसम सामान्यतः साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार मौसम में बदलाव संभव है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Cyclone Murasu: आंध्र तट पर तबाही मचाकर गुजरा मुरासु! , 30 फ्लाइट्स रद्द; ओडिशा में 1.60 लाख लोग सुरक्षित

Cyclone Murasu: आंध्र तट पर तबाही मचाकर गुजरा मुरासु! , 30 फ्लाइट्स रद्द; ओडिशा में 1.60 लाख लोग सुरक्षित

चक्रवात मुरासु ने ओंगोल के पास तट पार किया। तेज हवाओं और भारी बारिश से पेड़ व बिजली के खंभे गिरे। आंध्र में 30 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि ओडिशा में 1.60 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026