Raipur Special Trains Extended Till December 2

त्योहारी सीजन में राहत, रायपुर-बिलासपुर यात्रियों के लिए 2 दिसंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 2 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। रायपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
त्योहारी सीजन में राहत, रायपुर-बिलासपुर यात्रियों के लिए 2 दिसंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Special Train Gift To Railway Passengers

रायपुर। त्योहारी सीजन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रायपुर और बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प मिलेगा। पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब 2 दिसंबर तक जारी रहेगा। इन ट्रेनों का ठहराव रायपुर के साथ बिलासपुर, दुर्ग और गोंदिया में भी रहेगा।

नियमित ट्रेनों में त्योहारी सीजन के दौरान आरक्षण को लेकर मारामारी रहती है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिलने की उम्मीद है।

अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

पटना-चर्लपल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 21 सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी और कुल 21 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसके कुल 10 फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 23 सितंबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन कुल 11 फेरे लगाएगी।

रायपुर के यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

इन स्पेशल ट्रेनों का रायपुर स्टेशन पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा। इसके चलते रायपुर के यात्रियों को पटना और दक्षिण भारत की ओर आने-जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। इन ट्रेनों का ठहराव बिलासपुर, दुर्ग और गोंदिया में भी होगा। त्योहारी भीड़ के बीच नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिलने पर यात्री इन ट्रेनों में उपलब्धता के अनुसार बुकिंग कर सकेंगे।

22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक पावर कार, एक एसएलआरडी, दो सामान्य श्रेणी, चार स्लीपर, सात वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और सात वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन का समय, ठहराव और उपलब्ध बर्थ की स्थिति जरूर जांच लें। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के कारण सीटों की उपलब्धता तेजी से बदल सकती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026