Raipur Lift Incident 8 staff trapped

Raipur Lift Accident: रायपुर में बड़ा हादसा; इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे 8 अधिकारी-कर्मचारी

रायपुर के नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में लिफ्ट अचान खराब होने से 7 से 8 अधिकारी और कर्मचारी करीब आधे घंटे तक अंदर फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Raipur Lift Accident: रायपुर में बड़ा हादसा; इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे 8 अधिकारी-कर्मचारी

officers trapped in Lift indravati bhavan

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के राज्य स्तरीय प्रशासकीय भवन इंद्रावती भवन में शुक्रवार को उस समय  अफरा-तफरी मच गई . जब लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण अचानक रुक गई। लिफ्टि के अंदर मौजूद करीब 7 से 8 अधिकारी और कर्मचारी काफी देर तक बाहर नहीं निकल सके। राहत की बात ये रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अचानक बंद हुई लिफ्ट तो अंदर मची घबराहट

जानकारी के अनुसार, अधिकारी और कर्मचारी इंद्रावती भवन की लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच में रुक गई।  लिफ्ट के अंदर लोगों के फंसने की खबर मिलते ही भवन परिसर में हड़कंप मच गया। अंदर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी घबरा गए। इसके बात बाहर निकालने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए।

करीब आधे घंटे तक चली मशक्कत

घटना के बाद लिफ्ट खोलने और अंदर पंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक कोशिश की गई। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद लिफ्ट का रास्ता खोला जा सका। इसके बादि अंदर फंसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

लिफ्ट के रखरखाव पर उठे सवाल

घटना के बाद इंद्रावती भवन में लिफ्ट के रखरखाव को लेक सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भवन की लिफ्टों का लंबे समय से नियमित मेंटनेंस नहीं हुआ था। मेंटेनेंस में कथित लापरवाही के चलते तकनीकी खराबी की बात सामने आ रही है। हालांकि, लिफ्ट के अचानक रुकने की वास्तविक वजह क्या थी। इसे लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। घटना ने सरकारी भवनों में कर्मचारियों की सुरक्षा और नियमित रखरखाव की व्यवस्था पर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026