रायपुर की पत्रकार का केबीसी में चयन, आज रात आएगा शो

रायपुर की पत्रकार का केबीसी में चयन, आज रात आएगा शो

By : Swadesh Bhopal
रायपुर की पत्रकार का केबीसी में चयन, आज रात आएगा शो

रायपुर। रायपुर की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद का कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 17 के लिए चयन हुआ है। शो का टेलीकास्ट बुधवार, तीन दिसंबर को रात नौ बजे होगा। प्रज्ञा प्रसाद ने इसकी जानकारी खुद अपने फेसबुक पेज पर साझा की है। इसके अलावा, सोनी टीवी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी एपिसोड का प्रोमो जारी किया है।

प्रज्ञा ने अपने फेसबुक पोस्ट में खुशी व्यक्त करते हुए लिखा कि कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में हॉट सीट तक का सफर कर लिया है। यह चयन उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पोस्ट में पूरी चयन प्रक्रिया भी साझा की है ताकि जो प्रतिभागी प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए यह प्रक्रिया समझना आसान हो जाए।

अमिताभ बच्चन के साथ अनुभव साझा किया

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने अनुभव के बारे में प्रज्ञा ने लिखा कि उनकी सादगी और विनम्रता ने उन्हें विस्मित कर दिया। इतने बड़े व्यक्तित्व का जमीन से जुड़ाव देखकर वह उनकी और भी कायल हो गईं। 83 वर्ष की उम्र में उनकी ऊर्जा और कंटेस्टेंट के प्रति उनका ख्याल रखना अद्भुत है। उनसे मिलकर लगा कि पैसा नहीं बल्कि यह अनुभव, जो मुझे मिला है, वही करोड़ों रुपये के बराबर है।

प्रज्ञा ने यह भी बताया कि प्रतिभागियों का पूरा खर्च केबीसी की टीम उठाती है। एक प्रतिभागी के साथ एक अन्य व्यक्ति जा सकता है, लेकिन तीसरे व्यक्ति का खर्च प्रतिभागी को ही वहन करना होता है।उन्होंने बताया कि चयन में पूरे सात महीने लगे। सबसे कठिन दौर फास्टेस्ट फिंगर्स का होता है। यहीं वह जगह है जहां किस्मत साथ देती है। बाकी सभी कदमों पर आपकी मेहनत और ज्ञान ही काम आता है।

संबंधित सामग्री

CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 पर राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा हुई। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की, जिसमें अनंत विजय और मोहन सुंदरानी जैसे नाम हैं।

Nov 01, 2026
CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी के उस वादे की कहानी, जो 11 लोकसभा सीटों पर बना था। साथ ही चार मुख्यमंत्रियों की पहचान बनी योजनाएं भी।

Nov 01, 2026
Arnab Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ के 1769 गांवों पर खतरा, 12 जिलों में भारी बारिश, स्कूलों की छुट्टी संभव

Arnab Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ के 1769 गांवों पर खतरा, 12 जिलों में भारी बारिश, स्कूलों की छुट्टी संभव

चक्रवात अर्णब से छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। सरकार ने 1769 गांव संवेदनशील घोषित किए, हेल्पलाइन 1070 शुरू की और कलेक्टर स्कूलों की छुट्टी घोषित कर सकेंगे।

Oct 27, 2026
CG Paddy Procurmement : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी; 3100 रुपये क्विंटल एमएसपी, 360 नए केंद्र की मंजूरी

CG Paddy Procurmement : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी; 3100 रुपये क्विंटल एमएसपी, 360 नए केंद्र की मंजूरी

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। साय कैबिनेट ने 3100 रुपये क्विंटल की दर और 360 नए केंद्रों को मंजूरी दी गई। कर्मचारियों को कैशलेश इलाज भी मिलेगा।

Oct 27, 2026
Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की पड़ताल से अटका डिजिटल फसल सर्वे; CM साय से राहत की गुहार

Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की पड़ताल से अटका डिजिटल फसल सर्वे; CM साय से राहत की गुहार

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल से डिजिटल फसल सर्वे अटक गया है। लाखों खसरे लंबित हैं और संघ ने मुख्यमंत्री से जल्द समाधान की मांग की है।

Oct 25, 2026