Raipur Parcel Cash Seizure

3 बोरियों में छिपा 16 लाख कैश… 10-20 के नोटों में बड़ा खेल, रायपुर में पार्सल से खुला राज

रायपुर में पार्सल से 16 लाख कैश बरामद, 10-20 रुपए के नोटों की 1200 गड्डियां मिलीं। जानिए कहां से आया पैसा और क्यों शक के घेरे में है पूरा मामला।

3 बोरियों में छिपा 16 लाख कैश… 10-20 के नोटों में बड़ा खेल, रायपुर में पार्सल से खुला राज

Raipur Crime News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक साधारण पार्सल ने बड़ा खुलासा कर दिया। ट्रैवल कंपनी के गोदाम से 3 बोरियों में भरा 16 लाख रुपए का कैश बरामद हुआ, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरी रकम 10 और 20 रुपए के नोटों में थी। इतनी बड़ी रकम छोटे नोटों में क्यों भेजी जा रही थी, यही अब जांच का सबसे बड़ा सवाल है।

मामला सामने आते ही पुलिस, आयकर विभाग और दूसरी एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। जांच अब पैसों के सोर्स और असली मालिक तक पहुंचने पर टिकी है।

पार्सल में क्या मिला, कैसे हुआ खुलासा

घटना रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पार्सल में संदिग्ध सामग्री हो सकती है। इसके बाद संदीप पटेल के निर्देश पर टीम ने हंस ट्रेवल्स के गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 3 सफेद बोरियां मिलीं, जिनमें भारी मात्रा में नकदी भरी हुई थी।

1200 गड्डियां, पूरा कैश छोटे नोटों में

जांच में सामने आया कि बोरियों में 20 रुपए के 400 बंडल और 10 रुपए के 800 बंडल रखे थे। कुल मिलाकर करीब 1200 गड्डियां बरामद हुईं। पूरी रकम करीब 16 लाख रुपए आंकी गई। छोटे नोटों में इतनी बड़ी राशि मिलने से पुलिस को मनी मूवमेंट के तरीके पर शक गहरा गया है।

दिल्ली भेजा जा रहा था कैश

प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह पार्सल कोलकाता से दिल्ली भेजा जा रहा था। यानी मामला सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि इंटर-स्टेट नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पार्सल किसने बुक किया और इसका असली मालिक कौन है।

DRI इनपुट पर 5 घंटे चली जांच

कार्रवाई से पहले पुलिस को DRI से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसमें ड्रग्स या कैश ट्रांसपोर्ट की आशंका जताई गई थी। इसी आधार पर टीम ने करीब 5 घंटे तक लगातार जांच की। हालांकि DRI इनपुट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आयकर विभाग की एंट्री, बढ़ी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। अब आर्थिक एंगल से भी जांच होगी। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और Hans Travels के कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। यह मामला सिर्फ कैश बरामदगी नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। इसकी परतें आने वाले दिनों में खुल सकती हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026