Raisen villagers boycott panchayat bypoll over roa

MP Panchayat Chunav: रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव बहिष्कार, मऊ पथरई के ग्रामीणों का सड़क नहीं तो वोट नहीं नारा

रायसेन के मऊ पथरई गांव में बदहाल सड़क से नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपचुनाव का बहिष्कार किया। एसडीएम और एडीएम के आश्वासन के बाद बूथ 144 और 145 पर मतदान शुरू हुआ।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Panchayat Chunav: रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव बहिष्कार, मऊ पथरई के ग्रामीणों का सड़क नहीं तो वोट नहीं नारा

Raisen Zila Panchayat by Election

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में जिला पंचायत उपचुनाव के दौरान मंगलवार को वार्ड क्रमांक 3 के गांव मऊ पथरई में हंगामा हो गया। सालों से खराब पड़ी सड़क से परेशान ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया और मतदान केंद्रों से दूरी बना ली। प्रशासन के भरोसे के बाद गांव के लोग मान गए और वोटिंग फिर शुरू हुई।

सड़क नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे

जानकारी के अनुसार, सुबह मतदान शुरू होते ही ग्रामीणों ने 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगते हुए विरोध जताया। उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 144 और 145 का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया। नतीजा यह रहा कि शुरुआत में दोनों बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा और गिनती के वोट पड़ पाए। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई सालों से जर्जर सड़क और आने जाने की परेशानी को लेकर शिकायतें और आवेदन देते आ रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोई स्थायी हल नहीं निकाला। इस अनदेखी से तंग आकर उन्हें बहिष्कार का रास्ता चुनना पड़ा।

एडीएम और एसडीएम ने संभाला मोर्चा

बहिष्कार की खबर मिलते ही जिला निर्वाचन टीम में हड़कंप मच गया। निर्वाचन अधिकारी एडीएम मनोज उपाध्याय और एसडीएम मनीष शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने नाराज ग्रामीणों से सीधे बात की और उनकी परेशानियाँ सुनीं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क की समस्या को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा। काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों का गुस्सा ठंडा हुआ। उन्होंने विरोध वापस लिया और पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान दोबारा शुरू कराया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026