Rajnandgaon Cow Slaughter Case 11 Arrested

Rajnandgaon News: राजनांदगांव में गोवंश के कटे सिर मिलने के मामले में 11 गिरफ्तार, कोर्ट में आरोपियों से मारपीट

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गायों के कटे सिर मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। कोर्ट से निकलते समय भीड़ ने आरोपियों से मारपीट की।

By : संजय चतुर्वेदी
Rajnandgaon News: राजनांदगांव में गोवंश के कटे सिर मिलने के मामले में 11 गिरफ्तार,  कोर्ट में आरोपियों से मारपीट

Rajnandgaon Cow Slaughter Case

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गायों के कटे सिर मिलने के मामले में पुलिस ने आखिरकार आरोपियों को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी के साथ उसकी पत्नी, नाबालिग बेटी और मांस की खरीद-बिक्री में शामिल बाकी लोगों समेत कुल 11 लोग गिरफ्तार हुए हैं। कोर्ट से निकलते वक्त गुस्साई भीड़ ने आरोपियों से मारपीट की और उन पर स्याही फेंकी।

दो जगह मिले थे कटे सिर

कोतवाली थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास और 14 अक्टूबर को गौरी नगर के शीतला तालाब के पास गाय का कटा सिर मिला था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मानव मंदिर चौक पर प्रदर्शन किया और कोतवाली थाने के बाहर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

सीसीटीवी से खुला राज

नवरात्रि के दौरान हुई घटना को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई। सीसीटीवी फुटेज में देर रात कुछ लोग सड़क पर बैठे मवेशियों को ले जाते दिखे। इसी आधार पर पुलिस ने गौरी नगर के अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आधी रात को घुमंतू मवेशियों को तालाब की ओर ले जाकर काटता था। मांस के टुकड़े करने में पत्नी अंजुम बेगम और बेटी ने भी मदद की। पहचान छिपाने के लिए कटे सिर तालाब और अंडरब्रिज के पास फेंके गए। पुलिस का कहना है कि मांस नागपुर तक बेचा जाता था और इस नेटवर्क की जांच चल रही है।

कोर्ट के बाहर भीड़ का गुस्सा

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 10 को न्यायिक रिमांड पर जेल और नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। बाहर आते ही भीड़ ने फांसी दो के नारे लगाए। धक्का-मुक्की के बीच आरोपियों की पिटाई हुई और पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। रविवार दोपहर वार्डवासियों की मांग पर नगर निगम ने आरोपी का अवैध अतिक्रमण हटा दिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026