Raksha Bandhan Special Train

Rakhi Special Train: रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Rakhi Special Train: रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Ranikamalpati Hazrat nizamuddin Special Train

ग्वालियर। रक्षाबंधन पर्व पर बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने समुचित व्यवस्था की है। इसी के तहत रानी कमलापति और हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के संचालन से झांसी मंडल समेत रास्ते के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 02157 रानी कमलापति से होगी रवाना

गाड़ी संख्या 02157 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 30 अगस्त 2026 की रात 9:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और मथुरा जंक्शन पर रुकेगी। इसके बाद सोमवार को सुबह 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में 31 अगस्त को चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 02158 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति विशेष ट्रेन 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12:10 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। यह ट्रेन मथुरा, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना और विदिशा में ठहरेगी। ट्रेन रात 11:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन में 22 कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी, 4 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 3 वातानुकूलित थ्री-टियर और 1 वातानुकूलित सेकंड क्लास कोच शामिल हैं।

139 और NTES से मिलेगी जानकारी

रेल प्रशासन ने यात्रियों से समय रहते यात्रा की योजना बनाने और उपलब्धता के अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की है। ट्रेन के समय और अन्य अपडेट के लिए यात्री रेलवे के अधिकृत माध्यम 139 और NTES से जानकारी ले सकते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026