Ratapani Soundproof Highway Goes Viral

रातापानी अभयारण्य में बनी साउंड प्रूफ सड़क क्यों हो रही चर्चा में? जंगल के बीच सफर का अनुभव बदला 

रातापानी अभयारण्य से गुजरने वाला भोपाल-नर्मदापुरम् हाईवे अपने साउंड प्रूफ कॉरिडोर और वन्य जीवों के लिए बने अंडरपास के कारण चर्चा में है। जानिए क्यों खास है यह सड़क।

By : स्वदेश डेस्क
रातापानी अभयारण्य में बनी साउंड प्रूफ सड़क क्यों हो रही चर्चा में? जंगल के बीच सफर का अनुभव बदला 

भोपाल-नर्मदापुरम् नेशनल हाईवे का वह हिस्सा, जो रातापानी अभयारण्य के बीच से गुजरता है, इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस हिस्से को साउंड प्रूफ कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है, ताकि वन्य जीवों को वाहनों के शोर से कम से कम परेशानी हो।

घने जंगलों के बीच बनी यह सड़क अब आधुनिक वन्यजीव संरक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर का अनोखा उदाहरण बन चुकी है। हालांकि, जहां यह हाईवे वन्यजीवों के लिए राहत लेकर आया है, वहीं कई लोगों को पुराने प्राकृतिक नजारों की कमी भी महसूस हो रही है।

वन्य जीवों के लिए बनाए गए खास अंडरपास

वन्य जीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए यहां 7 अंडरपास बनाए गए हैं। इनके ऊपर से वन्य जीव विचरण करते हैं, जबकि नीचे से वाहन गुजरते हैं। चारों ओर फैले हरे-भरे जंगलों के बीच बनी इस सड़क के दोनों तरफ 3-3 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई गई है, जो पूरी तरह साउंड प्रूफ है।वन्य जीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए यह खास गलियारा तैयार किया गया है। ड्रोन कैमरे से देखने पर रातापानी अभयारण्य की यह सड़क बेहद खूबसूरत नजर आती है। सड़क किनारे बनी हरे रंग की साउंड प्रूफ दीवारें इसकी अलग पहचान बनाती हैं।

हाईवे शानदार बना, लेकिन पुरानी यादें अब भी खास

करीब तीन साल पहले यह सड़क काफी संकरी थी। उस समय घने पेड़ों से ढंकी सड़क के दोनों तरफ गांव के लोग ताजी सब्जियां और फल बेचते नजर आते थे। सड़क पर आम के पेड़ों से गिरी कैरियां राहगीरों को आसानी से मिल जाती थीं। कई यात्री वाहन रोककर घर से लाए नाश्ते का आनंद लेते थे।लेकिन अब इस हिस्से में दूर-दूर तक सिर्फ सड़क ही दिखाई देती है। राजधानी के मिनाल निवासी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि इस सड़क से वाहन में गुजरते समय एक अलग अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि सड़क अच्छी और आधुनिक बनी है, लेकिन दोनों तरफ ऊंची दीवारें होने के कारण अभयारण्य का प्राकृतिक दृश्य दिखाई नहीं देता।उन्होंने माना कि इस सड़क के बनने से रातापानी के जंगलों में रहने वाले वन्य जीवों को काफी राहत मिली है। साथ ही वाहन चालकों को भी सुरक्षित और अलग तरह का अनुभव मिलता है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026