नए साल से पहले रेलवे का झटका, बढ़ाए टिकटों के दाम इतना पड़ेगा भार, देखें लिस्ट

नए साल से पहले रेलवे का झटका, बढ़ाए टिकटों के दाम इतना पड़ेगा भार, देखें लिस्ट

भारतीय रेलवे ने यात्रा किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। यह 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। लोकल ट्रेन और मंथली पास वाले प्रभावित नहीं होंगे। लेकिन दूर यात्रा करने वाले पर इतना भार बढ़ेगा।

By : स्वदेश डेस्क
नए साल से पहले रेलवे का झटका, बढ़ाए टिकटों के दाम इतना पड़ेगा भार, देखें लिस्ट

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे में हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं। हालांकि अब यात्रा करना महंगा होने वाला है। रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोत्तरी की है। यह आदेश 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। भारतीय रेलवे ने जनरल से लेकर एसी तक रेलवे किराया बढ़ा दिया है।

ट्रेन से 215 किमी से ज्यादा दूरी की यात्रा पर जनरल क्लास में यात्रा पर 1 पैसा प्रति किमी किराया बढ़ गया है। वहीं, मेल/एक्सप्रेस नॉन एसी ट्रेन में 2 प्रति किमी किराया बढ़ेगा। वहीं,एसी कोच में भी 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही 500KM की नॉन एसी यात्रा पर सिर्फ 10 रुपए ज्यादा देने होंगे।

आम यात्रियों के लिए राहत

रेलवे की किराया बढ़ाने के नए स्ट्रक्चर में बदलाव में आम यात्रियों के लिए राहत देते हुए केवल लंबी दूरी की यात्रा और कुछ श्रेणियों में ही मामूली बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव से रेलवे को चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। यह किराया क्यों बढ़ाया है इस बारे में भी बताया है।

इनको बढ़ोत्तरी में छूट मिलेगी

नई व्यवस्था के तहत लोकल ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट के किराए में कोई इजाफा नहीं होगा। वहीं, साधारण श्रेणी में 215 किमी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पुराने किराए का ही भुगतान करना होगा।

क्यों बढ़ाया गया किराया?

पिछले 10 सालों में रेलवे का विस्तार और कामकाज काफी बढ़ा है। साथ ही कर्मचारियों का खर्च बढ़कर 1.15 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं,रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह किराया युक्तिकरण (rationalisation) पिछले एक दशक में रेलवे नेटवर्क और संचालन के बड़े विस्तार को देखते हुए किया गया है।

- साल 2024-25 में रेलवे का कुल संचालन खर्च 2.63 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यही कारण है कि बढ़ते वित्तीय दबाव को संभालने के लिए रेलवे माल ढुलाई बढ़ाने और यात्री किराए में न्यूनतम संशोधन का रास्ता अपना रहा है।

संबंधित सामग्री

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर तक नियमित होंगी। अतिरिक्त स्पेशल शुल्क हटने से आरक्षित टिकटों का किराया करीब 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Sep 06, 2026
Bilaspur-bikaner train के बायो-टॉयलेट में गिरी 3 लाख की अंगूठी, रेलवे ने ढूंढ निकाली तो लौटी मुस्कान

Bilaspur-bikaner train के बायो-टॉयलेट में गिरी 3 लाख की अंगूठी, रेलवे ने ढूंढ निकाली तो लौटी मुस्कान

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस के बायो-टॉयलेट में एक यात्री की 3 लाख की अंगूठी गिर गई। रेलवेने रेल मदद शिकायत के बाद ढूंढकर यात्री को सुरक्षित वापस सौंप दी।

Aug 05, 2026
यात्रियों को बड़ी राहत: 10 ट्रेनों के किराये में 30% तक कमी, हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

यात्रियों को बड़ी राहत: 10 ट्रेनों के किराये में 30% तक कमी, हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

पश्चिम मध्य रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल कर दिया है, जिससे किराये में 30% की कमी आई है। इससे विद्यार्थियों और नौकरीपेशा यात्रियों को फायदा होगा।

Jun 13, 2026