Red Cross Event Bhopal

भोपाल में रेड क्रॉस सेवा सप्ताह का समापन, युवाओं को समाज सेवा के लिए किया सम्मानित

भोपाल के आरकेडीएफ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में रेड क्रॉस सेवा सप्ताह का समापन हुआ। कार्यक्रम में युवाओं को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया।

भोपाल में रेड क्रॉस सेवा सप्ताह का समापन, युवाओं को समाज सेवा के लिए किया सम्मानित

Bhopal News

भोपाल। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा संचालित रेड क्रॉस सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज आरकेडीएफ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भोपाल में आयोजित 7 दिवसीय यूथ रेड क्रॉस कार्यक्रम का समापन सेवा सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. विजय अग्रवाल जी, कुल सचिव डॉ. सत्येंद्र एस. ठाकुर जी एवं प्राचार्य डॉ. अनूप कात्यायन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि रामेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस की सेवा गतिविधियों, मानवता के कार्यों एवं यूथ रेड क्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की सहभागिता से समाज में सेवा, जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने पंच प्रण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति एवं वृक्षारोपण जैसे सामाजिक विषयों पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने 7 दिवसीय यूथ रेड क्रॉस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा आरकेडीएफ विश्वविद्यालय परिवार से भविष्य में भी रेड क्रॉस एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026