Religious Rush Fills Trains From Bhopal

आस्था की लहर में फुल हुईं ट्रेनें, भोपाल से धार्मिक यात्राओं के लिए तीन गुना बढ़ी भीड़

गर्मी की छुट्टियों में धार्मिक यात्राओं का क्रेज बढ़ा। भोपाल से केदारनाथ, वैष्णोदेवी, शिर्डी और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में जून तक वेटिंग फुल।

By : स्वदेश डेस्क
आस्था की लहर में फुल हुईं ट्रेनें, भोपाल से धार्मिक यात्राओं के लिए तीन गुना बढ़ी भीड़

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही धार्मिक यात्राओं का बड़ा असर रेलवे पर दिखाई देने लगा है। भोपाल से केदारनाथ, कटरा वैष्णोदेवी, हरिद्वार, शिर्डी, अयोध्या और खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों की संख्या इस बार तीन गुना तक बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि कई ट्रेनों में जून अंत तक ‘नो रूम’ यानी पूरी तरह फुल बुकिंग की स्थिति बन गई है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मई और जून में आम दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की ओर रवाना हो रहे हैं। भारी भीड़ के चलते आरक्षित कोच भी जनरल डिब्बों जैसे नजर आने लगे हैं। कई ट्रेनों में यात्रियों ने टॉयलेट और रास्तों तक में कब्जा जमा लिया है।

केदारनाथ और वैष्णोदेवी रूट पर सबसे ज्यादा दबाव

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार इस बार जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। कटरा वैष्णोदेवी, चारधाम यात्रा, अयोध्या, काशी और शिर्डी जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।भोपाल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में 30 जून तक वेटिंग लिस्ट लंबी हो चुकी है। रेलवे का कहना है कि गर्मियों में तीर्थयात्रा सीजन शुरू होते ही ट्रेनों पर दबाव अचानक बढ़ गया।

आरक्षित कोचों में भीड़, यात्रियों को हो रही परेशानी

भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्लीपर और एसी कोचों में भी बिना रिजर्वेशन वाले यात्री घुस रहे हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच कुछ ही मिनटों में भर जा रहे हैं, जिसके बाद यात्री आरक्षित डिब्बों में जगह तलाश रहे हैं।स्थिति यह है कि कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। कई ट्रेनों में टॉयलेट तक लोगों ने बैठकर यात्रा शुरू कर दी है। गर्मी और भीड़ के कारण पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरना भी मुश्किल हो रहा है।

इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़

भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में रिकॉर्ड भीड़ देखी जा रही है। इनमें प्रमुख रूप से—

  • एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस

  • एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस

  • इंदौर-कटरा मालवा एक्सप्रेस

  • एलटीटी-हरिद्वार एक्सप्रेस

जैसी ट्रेनों में भारी दबाव बना हुआ है।

रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें

भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जुलाई 2026 तक 18 हजार से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने की घोषणा की है। अकेले भोपाल मंडल से ही करीब एक दर्जन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।रेलवे ने टीटीई और आरपीएफ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि भीड़ प्रबंधन किया जा सके और यात्रियों को परेशानी कम हो।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले टिकट की स्थिति जरूर जांच लें और अधिकृत माध्यमों से ही सफर करें। रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके स्पेशल ट्रेनों और सीट उपलब्धता की जानकारी ली जा सकती है।पश्चिम मध्य रेलवे के पीआरओ नवल असवाल के मुताबिक, इस बार धार्मिक यात्राओं के लिए रिकॉर्ड स्तर पर भीड़ देखने को मिल रही है, जिसे संभालने के लिए लगातार अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026