Agra teacher mlc repolling at 3 booths today

Teacher MLC Election: आगरा के तीन बूथों पर आज शिक्षक MLC के लिए दोबारा वोटिंग,बूथ कैंपचिंग के चलते फैसला

आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव के तीन बूथों खेरागढ़, सैंया और फतेहाबाद पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कड़ी सुरक्षा रहेगी और मतदाताओं को अवकाश मिला है।

By : संजय चतुर्वेदी
Teacher MLC Election: आगरा के तीन बूथों पर आज शिक्षक MLC के लिए दोबारा वोटिंग,बूथ कैंपचिंग के चलते फैसला

Repolling in three booth of teacher MLC in agara

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव पुनर्मतदान आज सोमवार 26, अक्टूबर को हो रहा है। 23 अक्टूबर को हुई वोटिंग के दौरान गड़बड़ी और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे थे। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर खेरागढ़, सैंया और फतेहाबाद के तीन संवेदनशील मतदेय स्थलों पर दोबारा वोट डाले जा रहे हैं. तीनों जगह सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रविवार शाम से ही तैयारी शुरू

दोबारा मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार शाम को रवाना हुईं। वे रात तक अपने अपने बूथों पर पहुंच गईं। सोमवार सुबहर वोटिंग शुरू करने से पहले सारी व्यवस्थाएं परखी गईं।

तीनों बूथों पर पहले का मतदान शून्य

मंडलायुक्त और रिटर्निंग अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58A(2)(ए) के तहत इन तीनों मतदेय स्थलों का पुराना मतदान पूरी तरह शून्य घोषित कर दिया गया है। इसका मतलब है कि 23 अक्तूबर के वोट इन बूथों पर गिने नहीं जाएंगे। जिन बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है, वे ये हैं। मतदेय स्थल 20 तहसील कैंपस खेरागढ़ में कक्ष संख्या 01 में है। मतदेय स्थल 21 क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैंया में कक्ष संख्या 01 में है। मतदेय स्थल 26 क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहाबाद में कक्ष संख्या 01 में है।

सुरक्षा और मतदाताओं के लिए अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल के अनुसार, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए केंद्रों पर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात है। वहीं, डीएम के अनुसार, जिन कर्मचारियों और शिक्षकों के नाम इन तीनों बूथों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। उन्हें विशेष आकस्मिक अवकाश दिया गया है। संबंधित कार्यालयों और स्कूलों में सोमवार को छुट्टी रहेगी। ताकि वे आराम से वोट डाल सकें।

संबंधित सामग्री

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
UP Politics: सपा के 3 बागी विधायक आज थामेंगे बीजेपी का दामन

UP Politics: सपा के 3 बागी विधायक आज थामेंगे बीजेपी का दामन

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के बागी और कद्दावर विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Oct 14, 2026
UP BJP Awadh Team: अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय टीम घोषित, 4 महामंत्री और 10 उपाध्यक्ष शामिल

UP BJP Awadh Team: अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय टीम घोषित, 4 महामंत्री और 10 उपाध्यक्ष शामिल

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अवध क्षेत्र की 34 सदस्यीय नई टीम घोषित कर दी है। अवधेश द्विवेदी की टीम में 4 महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए हैं।

Sep 03, 2026
Kalyan Singh  Death Anniversary: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में ओबीसी मोर्चा सक्रिय

Kalyan Singh Death Anniversary: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में ओबीसी मोर्चा सक्रिय

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले भाजपा ने पिछड़े वर्ग के बीच संपर्क बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर...

Aug 20, 2026
Rakesh Tripathi BJP: सपा माफिया प्रेम पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी 

Rakesh Tripathi BJP: सपा माफिया प्रेम पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी 

अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर/मौत पर समाजवादी पार्टी के नेता प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा उठाए गए सवालों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।

Aug 12, 2026