Rewa Constable Shot Dead by Friend

रीवा में दोस्त ने कॉन्स्टेबल को मारी गोली, शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

रीवा में शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने कॉन्स्टेबल की कनपटी पर गोली मार दी। बेटे की बीमारी के कारण छुट्टी पर घर आए आरक्षक की मौत से परिवार सदमे में है।

By : स्वदेश डेस्क
रीवा में दोस्त ने कॉन्स्टेबल को मारी गोली, शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में रविवार देर रात एक पुलिस आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले की है, जहां शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने कॉन्स्टेबल की कनपटी पर गोली चला दी। घायल आरक्षक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राकेश कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ थे। बेटे की तबीयत खराब होने के कारण वे छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे।

दोस्त ने घर बुलाकर की शराब पार्टी

परिजनों के मुताबिक, रविवार रात राकेश पटेल घर से थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वे पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त राकेश तिवारी के घर पहुंचे।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर राकेश तिवारी ने पिस्टल निकालकर आरक्षक की कनपटी पर गोली मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

गोली लगने के बाद आरोपी पक्ष के लोग घायल आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

बेटे की बीमारी के कारण छुट्टी पर था आरक्षक

रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के अनुसार, आरक्षक राकेश पटेल बेटे की बीमारी के कारण विभाग से छुट्टी लेकर घर आए थे। परिवार को उम्मीद नहीं थी कि कुछ ही देर में ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने लगाया इलाज में देरी का आरोप

मृतक के मामा हरदीप कुमार पटेल ने आरोप लगाया कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो राकेश की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि राकेश को घर से बुलाकर ले जाया गया था और बाद में गोली मारने की सूचना मिली। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस बोली- जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने  बताया कि मामले की जांच जारी है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।समान थाना प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द  ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026