27 सालों की सर्विस में इनकम से 665% अधिक संपत्ति बनाई, EOW की रेड में सरकारी शिक्षक का भ्रष्टाच

27 सालों की सर्विस में इनकम से 665% अधिक संपत्ति बनाई, EOW की रेड में सरकारी शिक्षक का भ्रष्टाचार उजागर

EOW Raid: एमपी के सीधी जिले में ईओडब्ल्यू ने सरकारी शिक्षक के घर छापामार कार्रवाई की। टीम ने एक शिक्षक तीन मकानों पर एक साथ छापा मारा है। शिक्षक के पास से करोड़ों की कमाई का खुलासा हुआ है।

By : स्वदेश डेस्क
27 सालों की सर्विस में इनकम से 665% अधिक संपत्ति बनाई, EOW की रेड में सरकारी शिक्षक का भ्रष्टाचार उजागर

सीधीः मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार की सुबह सवेरे जब ठंड के चलते लोग नींद में थे। तभी पटेल पुल के पास सरकारी आवास में रहने वाले शिक्षक के होश उड़े हुए थे। उनके घर सुबह 5 बजे रीवा ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा।

इस मकान के अलावा मड़वास में बने अन्य दो घरों में भी टीम ने कार्रवाई की है। कुसमी विकासखंड के शासकीय स्कूल खोखरा में पदस्थ टीचर अभिमन्यु सिंह पर आरोप है कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

जांच में आय से 665% अधिक संपत्ति का खुलासा

ईओडब्ल्यू की शुरूआती जांच के अनुसार साल 1998 से लेकर 2025 तक शिक्षक की लीगल इनकम के अनुसार कुल आय 57 लाख 28 हजार रुपए होती है। लेकिन जब टीम ने जांच की तो शिक्षक के पास से कुल आय से 665 फीसदी अधिक 4 करोड़ रुपए 36 लाख बरामद की गई है। ईओडब्ल्यू को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। शिक्षक के घर दिनभर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी रही। आगे की काली कमाई की जांच करने के लिए कई दस्तावेज,बैंक डिटेल्स और प्रॉपर्टी रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

कहां से आ रहा था इतना पैसा

शिक्षक को सातवें वेतनमान के तहत हर महीने 1 लाख रुपए की सैलरी मिल रही थी। इसके बाद वह भ्रष्टाचार करता हुआ पाया गया है। वह अपनी सैलरी का पांच गुना भ्रष्टाचार से कमा रहा था। आरोपी शिक्षक सरकारी योजनाओं और स्कूल से जुड़े खर्चों में फर्जी बिल लगाना और डबल इंट्री करके पैसों का हेरफेर करता था। वह निर्माण कार्यों, स्टेशनरी, फर्नीचर, खेल सामग्री, स्कॉलरशिप, छात्रावास खर्च और अन्य मदों में फर्जी बिल लगाकर और दोहरी पर्चियां बनाकर गलत रूप से पैसा निकालता था।

ये फिजिकल प्रॉपर्टी हुई बरामद

ईओडब्ल्यू की रेड में दो मकान, दो प्लॉट एक कार, एक बुलडोजर, एक बाइक और बैंक अकाउंट के साथ ही बीमा पॉलिसियों से जुड़े डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं। शिक्षक अभिमन्यु सिह स्कूल में यूडीटी के पद पर था।

संबंधित सामग्री

 100 करोड़ के स्कूल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई,  तमिलनाडु के पूर्व मंत्री अंबिल महेश गिरफ्तार

100 करोड़ के स्कूल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई, तमिलनाडु के पूर्व मंत्री अंबिल महेश गिरफ्तार

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोयामोझी को निजी स्कूलों की मान्यता से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया। उन्होंने पहले आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था

Oct 26, 2026
Congress Leader EOW Notice: देवेंद्र यादव को EOW और ACB का नोटिस, 5 अक्टूबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेशी

Congress Leader EOW Notice: देवेंद्र यादव को EOW और ACB का नोटिस, 5 अक्टूबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेशी

भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को EOW और ACB ने नोटिस भेजा है। उन्हें 5 अक्टूबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश होना है। मामला 2024 में दर्ज अपराध से जुड़ा है।

Oct 02, 2026
bribery Case: 16 लाख के एरियर के बदले मांगा था 5% कमीशन, पहली किस्त के 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

bribery Case: 16 लाख के एरियर के बदले मांगा था 5% कमीशन, पहली किस्त के 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

सुकमा में ACB ने BEO चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। अधिकारी पर 16 लाख के एरियर भुगतान के बदले 5% कमीशन मांगने का आरोप है।

Sep 03, 2026
ARTO केस के बाद यूपी में भ्रष्ट अफसरों पर कसेगा शिकंजा; सरकार की तैयारी, विजिलेंस ने तेज की जांच

ARTO केस के बाद यूपी में भ्रष्ट अफसरों पर कसेगा शिकंजा; सरकार की तैयारी, विजिलेंस ने तेज की जांच

ARTO ललित कुमार के घर मिली 35 करोड़ की संपत्ति के बाद यूपी सरकार भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई तेज करने की तैयारी में है। विजिलेंस जांच बढ़ी।

Jul 12, 2026
रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस छापा, 13 किलो सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामद

रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस छापा, 13 किलो सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामद

लखनऊ में रिटायर्ड ARTO ललित कुमार के घर विजिलेंस छापे में 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, हीरे और 1.62 करोड़ रुपये कैश मिला। जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा।

Jul 08, 2026