CM mohan Yadav visits sagar liquor case victims

Sagar Illict Liquor: पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव, दोषियों को ना भूलने वाली सजा का भरोसा

सागर जहरीली शराब कांड में CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने इलाज की जानकारी ली और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Sagar Illict Liquor: पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव, दोषियों को ना भूलने वाली सजा का भरोसा

Cm Mohan Meet Illict Liquor victims

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बधवार को सागर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पातल में भर्ती जहरीली शराब से बीमार हुए मरीजों से मुलाकात की। सीएम ने मरीजों की हालत जानी और डॉक्टरों से इलाज को लेकर जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश भी दिए।

पीड़ितों से मिलने के बाद डॉ से लिया अपडेट

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की स्थिति भी पूछी। सीएम ने साफ कहा कि पीड़ितों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। पीड़ितों के इलाज के साथ दोषियों पर कार्रवाई भी प्राथमिकता में है।

दोषियों को याद रहेगी सजा फिर फांसी का भी जिक्र

मुख्यमंत्री ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। सीएम ने धारा 49 के तहत फांसी की सजा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

अवैध गतिविधियों से जुड़े अतिक्रमण पर भी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब मामले में दोषियों पर कारर्वाई के अलावा अवैध गतिविधियों से जुडे़ अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब वैध हो या अवैध दोनों ही स्थिति में इसके सेवन से खतरा रहता है। सरकार ने नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाएगी।

पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बढ़ेगा समन्वय

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए राज्य की सीमाओं से लगे इलाकों में पुलिस समन्वय मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल के जरिए शराब की तस्करी और अवैध कारोबार पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों और समाज से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएँ केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह एक गंभीर सामाजिक समस्या है और इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026