SAI Bhopal Athlete Wins Gold

SAI भोपाल की पूजा ओला ने भुवनेश्वर में रचा इतिहास, 1500 मीटर में जीता गोल्ड

वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर इंडिया इवेंट में शानदार प्रदर्शन, साई भोपाल के आरडी ने दी बधाई; कोच सौरभ कुमार यादव बोले- मेहनत और रणनीति का मिला परिणाम

By : संजय चतुर्वेदी
SAI भोपाल की पूजा ओला ने भुवनेश्वर में रचा इतिहास, 1500 मीटर में जीता गोल्ड

SAI Athlete pooja Wins Gold in 1500 race

भोपाल। साई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CRC) भोपाल की एथलीट पूजा ओला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा। उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर इंडिया के 1500 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूजा ने 22 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में 4:17.24 मिनट का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।

पूजा ने पूरे मुकाबले में लय बनाए रखते हुए मजबूत प्रदर्शन किया। अंतिम चरण में उन्होंने अपनी गति को बरकरार रखा और रेस को शीर्ष स्थान पर खत्म किया। यह जीत साई सीआरसी भोपाल में उनके लगातार प्रशिक्षण, अनुशासन और प्रतियोगिताओं के अनुभव को भी दर्शाती है।

आरडी बोले- मेहनत और अनुशासन का परिणाम

साई सीआरसी भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक श्री अभिषेक सिंह चौहान ने पूजा ओला को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा, “पूजा की यह उपलब्धि साई सीआरसी भोपाल और भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना उनके आत्मविश्वास और क्षमता को दर्शाता है। मैं पूजा, उनके कोच और पूरी सपोर्ट टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।”

कोच सौरभ बोले- रणनीति पर अमल और धैर्य ने दिलाया गोल्ड

पूजा के कोच सौरभ कुमार यादव ने कहा, “पूजा ने रेस के दौरान शानदार धैर्य और आत्मविश्वास दिखाया। उन्होंने तय रणनीति के अनुसार दौड़ लगाई और अंतिम चरण में अपनी गति को अच्छी तरह बनाए रखा। यह स्वर्ण पदक उनकी लगातार मेहनत, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता का परिणाम है। इस जीत से उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा और आने वाली प्रतियोगिताओं में उन्हें इसका फायदा मिलेगा।”

पूजा ओला के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय मिडिल डिस्टेंस एथलेटिक्स की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल किया है। भुवनेश्वर में मिला यह स्वर्ण पदक उनके करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

साई सीआरसी भोपाल में खिलाड़ियों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण, कोचिंग और सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराया जा रहा है। पूजा की यह उपलब्धि केंद्र में तैयार हो रहे एथलीटों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी दर्शाती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026