संभल में 2 मंजिला मस्जिद पर बुलडोजर

संभल में 2 मंजिला मस्जिद पर चला बुलडोजर, 55 फीट ऊंची मीनार भी गिराई गई; कार्रवाई के बाद चर्चा

उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी जमीन पर बने होने के आरोप वाली दो मंजिला मस्जिद पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। 55 फीट ऊंची मीनार भी गिराई गई। जानिए कोर्ट के आदेश से लेकर प्रशासन के दावे क्या हैं?

By : स्वदेश डेस्क
संभल में 2 मंजिला मस्जिद पर चला बुलडोजर, 55 फीट ऊंची मीनार भी गिराई गई; कार्रवाई के बाद चर्चा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। नखासा क्षेत्र के कसेरुआ गांव में स्थित दो मंजिला मस्जिद को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का दावा है कि यह निर्माण कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर किया गया था। कार्रवाई के दौरान 55 फीट ऊंची मीनार को हाइड्रा मशीन और क्रेन की मदद से गिराया गया। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कार्रवाई से पहले इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं मस्जिद की पहली मंजिल से मिले कुछ पोस्टर और झंडे को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है।

कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार तहसीलदार कोर्ट ने 21 अप्रैल को मस्जिद कमेटी के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी किया था। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने जिलाधिकारी न्यायालय में अपील की थी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अपील के बावजूद किसी प्रकार का स्थगन आदेश (स्टे) नहीं मिला। ऐसे में प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ाने का फैसला लिया। शनिवार सुबह राजस्व विभाग, नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले मस्जिद के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया और फिर ढहाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

120 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर कब्जे का दावा

राजस्व अभिलेखों के हवाले से प्रशासन का कहना है कि गाटा संख्या 409 कब्रिस्तान की भूमि के रूप में दर्ज है। इसी जमीन के लगभग 120 वर्गमीटर हिस्से पर मस्जिद का निर्माण किया गया था।  अधिकारियों के मुताबिक इसी क्षेत्र में कुछ अन्य निर्माण भी पाए गए हैं। इसके अलावा आसपास की अन्य सरकारी भूमि पर भी अतिक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। दरअसल, पिछले कुछ समय से संभल में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन विशेष अभियान चला रहा है। यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान क्या-क्या हुआ?

कार्रवाई के लिए नगर पंचायत सिरसी से चार बुलडोजर, डंपर, ट्रैक्टर और सफाई कर्मचारियों की टीम लगाई गई थी। सबसे पहले मस्जिद के आगे के हिस्से और पिलरों को तोड़ा गया। इसके बाद करीब 55 फीट ऊंची मीनार को हाइड्रा मशीन की मदद से नीचे गिराया गया। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से आसपास के घरों को खाली कराया और पूरे क्षेत्र को पुलिस निगरानी में रखा। ग्रामीणों के अनुसार कार्रवाई शुरू होने से पहले कुछ लोगों ने मस्जिद में नमाज भी अदा की थी।

पोस्टर और झंडे मिलने पर पुलिस का बयान

कार्रवाई के दौरान मस्जिद की पहली मंजिल से 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर और हरे रंग का झंडा मिलने की बात सामने आई है। संभल पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे पोस्टर किसने छपवाए और इन्हें वहां किस उद्देश्य से रखा गया, इसकी जांच की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। हालांकि प्रशासन ने फिलहाल पूरी कार्रवाई को केवल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया बताया  है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026