अजब MP गजब अस्पताल, पुरुष मरीज अब जाएंगे 'लेडीज टॉयलेट'में!, मरीजों में नाराजगी

अजब MP गजब अस्पताल, पुरुष मरीज अब जाएंगे 'लेडीज टॉयलेट'में!, मरीजों में नाराजगी

मध्य प्रदेश के सतना जिले के जिला अस्पताल के प्रशासन का अजीब फरमान सामने आया है। मेल वार्ड के शौचालय को बंद कर फीमेल वार्ड में जाकर टॉयलेट उपयोग का कहा है।

By : स्वदेश डेस्क
अजब MP गजब अस्पताल, पुरुष मरीज अब जाएंगे 'लेडीज टॉयलेट'में!, मरीजों में नाराजगी

सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित जिला अस्पताल से अव्यवस्थाओं का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल के पुरुष सर्जिकल वार्ड में बने शौचालय पर ताला जड़ दिया गया है।

इतना ही नहीं बकायदा नोटिस लगाकर निर्देश दिया गया है कि वार्ड नंबर 1 में भर्ती मरीज और उसके परिजन वार्ड नंबर 5 यानी महिला सर्जिकल वार्ड के शौचालय का उपयोग करें। अस्पताल प्रशासन के इस फैसले ने मरीजों की सुविधा के साथ-साथ उनकी गरिमा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मेल टॉयलेट में जड़ा ताला

दरअसल, पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए बने शौचालय को तकनीकी कारणों से बंद कर दिया गया है। प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर महिला वार्ड के शौचालय के इस्तेमाल का आदेश जारी किया है। लेकिन इस निर्णय से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फैसले से मरीजों में नाराजगी

परेशानी के साथ ही साथ मरीजों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट के इस फैसले से नाराजगी है। एक वजह है मरीजों को दूसरे वार्ड तक जाने के लिए किसी का सहारा चाहिए होगा। दूसरा यह है कि महिला वार्ड के शौचालय में होने के साथ वहां भीड़ रहती है। साथ महिला वार्ड होने से पुरुषों को झेंपते हुए इंतजार करना पड़ता है।

क्या है परेशानी की वजह

अस्पताल प्रबंधन ने हॉस्पिटल के मेल वार्ड के बंद करने की वजह भी बताई है। उनका कहना है कि हॉस्पिटल के पीछे नई बिल्डिंग का काम चल रहा है। इसी दौरान ड्रैनेज सिस्टम में मलबा गिर जाने से शौचालय काम नहीं कर रहा। मलबा हटाने का कार्य जारी है और समस्या दूर होते ही शौचालय फिर से चालू कर दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026