Satna Red Alert: Schools Closed

Satna Rain School Holiday: सतना में रेड अलर्ट, मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर; स्कूल-कॉलेज बंद

सतना में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी है। मंदाकिनी समेत नदियां उफान पर हैं। स्कूल-कॉलेज बंद और मोकमगढ़ पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी गई।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Satna Rain School Holiday: सतना में रेड अलर्ट, मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर; स्कूल-कॉलेज बंद

Satna School Holiday News

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया गया। मंदाकिनी समेत जिले की प्रमुख नदियां और नाले उफान पर हैं। जिलाधिकारी सतीश कुमार एस के अनुसार, रात में महज तीन से चार घंटे के भीतर 8 से 10 सेंटीमीटर बारिश हुई। इससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सुबह 6 बजे पूरे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी करने के साथ सभी इमरजेंसी टीमों को सक्रिय कर दिया गया। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मोकमगढ़ पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद

चित्रकूट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया मझगवां, पिंद्रा और परोंडा में रात में करीब 8 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। प्रशासन ने मोकमगढ़ पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकते हुए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सतना जिले में यह एकमात्र ऐसा पुल है, जो बाढ़ के दौरान सुरक्षित बचा हुआ है। इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

पिंद्रा में नेशनल हाईवे का हिस्सा कटा

भारी बारिश और जलभराव के बीच पिंद्रा में नेशनल हाईवे का कुछ हिस्सा भी कट गया है। प्रशासन के अनुसार इसकी मरम्मत में समय लग सकता है। पुल को सुरक्षित रखने के लिए कई डायवर्जन लागू किए गए हैं और दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है।

राहत कार्य में जुटी टीमें

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार, धार्मिक संस्थाएं और सेवा ट्रस्ट मिलकर राहत कार्य कर रहे हैं। लोगों को खाना, पानी और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन सड़कों से कीचड़ और मलबा हटाने का काम भी कर रहा है।

स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश

मौसम विभाग की ओर से 4 सितंबर तक हाई अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रहेगा।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026