Satna Schools Closed August 21

Satna School Holiday: सतना में नर्सरी से कक्षा 5 तक 21 अगस्त को अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश और हालात बिगड़ गए। इसको देखते हुए सतना में नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 21 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Satna School Holiday: सतना में नर्सरी से कक्षा 5 तक 21 अगस्त को अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Satna School Holiday News

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में लगातार बारिश और कई इलाकों में जल भराव होने से हालात बिगड़ गए हैं। जिले में बिगड़ते हालात को देखते हुए कलेक्टर ने 21 अगस्त 2026 को नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से यह फैसला बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिले के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है और आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

टमस नदी खतरे के निशान के करीब

भारी बारिश के बीच टमस (टोंस) नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर फिलहाल 287.16 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 289 मीटर है। बाणसागर बकिया बैराज के गेट खोले जाने और लगातार बारिश के कारण रीवा, त्योंथर सहित आसपास के तराई क्षेत्रों में नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है और तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।

मैहर में बारिश से कई रास्ते बंद

मैहर जिले में देर रात से जारी तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बंद हो गया है। अमरपाटन-मुकुंदपुर और बेला-गोविंदगढ़ मार्ग पर पानी भरने के कारण आवाजाही प्रभावित है। गऊघाट और मुर्जुआ नदी के पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा है। इसके चलते सैकड़ों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। रीवा, सीधी और शहडोल की ओर जाने वाले मार्ग भी बारिश से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

मुकुंदपुर में घरों तक पहुंचा पानी

मुकुंदपुर की हरिजन बस्ती में नदी का पानी घरों तक पहुंच गया है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

निचले इलाकों में प्रशासन अलर्ट

मुकुंदपुर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अमरपाटन एसडीएम आरती सिंह ने राजस्व अमले को निर्देश दिए हैं कि जलभराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अमरपाटन जनपद सीईओ वेदमणि मिश्रा ने सरपंच सचिन सहित ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने और जलभराव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रीवा में घरों में घुसा 3 से 4 फीट पानी

रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित समान बांध मोहल्ले में भी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां कई घरों में करीब 3 से 4 फीट तक पानी घुसने की जानकारी सामने आई है। जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

रामपुर बघेलान में रपटे पर पानी, हादसे का खतरा

रामपुर बघेलान की ग्राम पंचायत इटमा कोठार के देवरी नदी रपटे पर भी पानी बह रहा है। बारिश के दौरान हर साल यहां पानी भरने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी होती है। फिलहाल रपटे के ऊपर से पानी बहने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। जनपद सदस्य नंदकिशोर सिंह ‘नंदू भैया’ ने प्रशासन से रपटे पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या सामने आती है, इसलिए स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन मिल सके और किसी अनहोनी को रोका जा सके।

मैहर में भी स्कूलों में अवकाश घोषित

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा और नदी-नालों के उफान को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में 21 अगस्त ,शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत मैहर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 21 अगस्त को अवकाश रहेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026