Jabalpur 10th august School Holiday

School Holiday News: जबलपुर शहर के सभी स्कूल 10 अगस्त को बंद, प्रशासन ने क्यों जारी किया आदेश?

जबलपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल 10 अगस्त को बंद रहेंगे। कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश का आदेश जारी किया है।

By : संजय चतुर्वेदी
School Holiday News: जबलपुर शहर के सभी स्कूल 10 अगस्त को बंद, प्रशासन ने क्यों जारी किया आदेश?

Jabalpur School Holiday Notice

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर शहर से 10 अगस्त के दिन स्कूल अवकाश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस दिन शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, जिला शिक्षा अधिकारी ने कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी के दौरान यातायात व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश घोषित किया है।

बता दें कि यह आदेश केवल नगर निगम क्षेत्र में संचालित शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छुट्टी के कारण प्रभावित पढ़ाई की भरपाई बाद में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर की जाएगी।

अवकाश का आदेश क्यों जारी हुआ?

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, 10 अगस्त को संस्कार कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने और कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश कलेक्टर के निर्देश के आधार पर जारी किया गया है।

इन स्कूलों में रहेगी छुट्टी

नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूल 10 अगस्त को बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो, इसके लिए आगामी कार्य दिवसों में अतिरिक्त पीरियड लेकर पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा।

इन रास्तों से निकलेगी यात्रा

संस्कार कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी सोमवार सुबह 7 बजे ग्वारीघाट के सिद्धघाट से शुरू होगी। यात्रा रामपुर चौक, गोरखपुर, शास्त्री ब्रिज, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, बेलबाग, घमापुर, कांचघर, गोकलपुर और खमरिया होते हुए कैलाशधाम मंदिर तक पहुंचेगी। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन की भी तैयारी की है।

हर साल निकलती है गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी

बता दें कि सावन महीने में जबलपुर में गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी महाकाल की परंपरा की तर्ज पर निकाली जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान भगवान शिव नगर भ्रमण करते हैं। इसी वजह से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होते हैं, जिसके चलते प्रशासन विशेष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था लागू करता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026