Sehore Mandi Chauraha Shop Fire

Sehore Fire Accident: मंडी चौराहे पर आधी रात आग का तांडव, जूते-चप्पलों की दुकान में लाखों का माल राख

सीहोर के मंडी चौराहे पर शुक्रवार रात जूते चप्पल की थोक दुकान में भीषण आग लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया, लाखों का माल जलने की आशंका है।

By : स्वदेश डेस्क
Sehore Fire Accident: मंडी चौराहे पर आधी रात आग का तांडव, जूते-चप्पलों की दुकान में लाखों का माल राख

Fire Accident In Sehore

सीहोर। मंडी चौराहा शुक्रवार रात उस समय दहशत में आ गया, जब एनके एंटरप्राइजेज की दो मंजिला जूते-चप्पलों की थोक दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। रात करीब 11 बजे लगी आग ने देखते ही देखते दुकान के दोनों तल में रखे भारी स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 11:30 बजे आसपास के लोगों ने धुआं निकलता देखा और सूचना दी। करीब 12 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन बंद शटर के कारण आग बुझाने में बड़ी चुनौती सामने आई।

दुकान संचालक नितिन साहू और शैलेंद्र शिवहरे बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए हुए थे। शटर बंद होने के कारण आग अंदर ही अंदर धधकती रही। फायरकर्मियों ने मशक्कत के बाद शटर तोड़ा और भीतर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। जूते-चप्पलों का भारी स्टॉक होने से आग बार-बार भड़क रही थी। पानी डालने के कुछ देर बाद लपटें फिर उठ जातीं। आग पर काबू पाने के लिए करीब आठ दमकलें मौके पर पहुंचीं। पानी खत्म होने पर टैंकर भी बुलाया गया। गेल इंडिया की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल ने भी अभियान में सहयोग किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

आसपास की दुकानें भी आईं खतरे की जद में

रात करीब 1:30 बजे आग दुकान के पीछे और ऊपरी हिस्से तक पहुंच गई। इससे आसपास के दुकानदारों और रहवासियों में दहशत फैल गई। पड़ोस की अग्रवाल हार्डवेयर दुकान के संचालक दीपक अग्रवाल ने एहतियातन रात में ही पाइप और अन्य सामान बाहर निकलवा लिया। पास की बिल्डिंग में रहने वाले सतनारायण अग्रवाल के परिवार ने भी खतरा महसूस किया। सूचना पर सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा मौके पर पहुंचीं। 

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और वार्ड 23 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप राठौर भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि करीब एक सप्ताह पहले ही दुकान में बड़ी मात्रा में नया स्टॉक भरा गया था। आग में लाखों रुपये का माल जलने की आशंका है। आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026