Truck Drivers Create Ruckus at Seoni RTO Checkpost

सिवनी में RTO चेकपोस्ट पर बवाल: ड्राइवरों ने वाहन पलटकर की तोड़फोड़, झोपड़ी में लगाई आग

सिवनी के मेटेवानी RTO चेकपोस्ट पर ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट के बाद ड्राइवर उग्र हो गए। RTO वाहन पलटा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना से NH-44 पर यातायात प्रभावित रहा।

By : स्वदेश डेस्क
सिवनी में RTO चेकपोस्ट पर बवाल: ड्राइवरों ने वाहन पलटकर की तोड़फोड़, झोपड़ी में लगाई आग

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार रात RTO चेकपोस्ट पर बड़ा हंगामा हो गया। कुरई थाना क्षेत्र के मेटेवानी RTO चेकपोस्ट पर ट्रक ड्राइवरों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि जांच के दौरान एक ट्रक चालक के साथ कर्मचारियों ने मारपीट की, जिसके बाद 100 से ज्यादा ड्राइवर उग्र हो गए।

गुस्साए चालकों ने RTO की गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने चेकपोस्ट के पास बनी एक कच्ची झोपड़ी में भी आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख RTO अधिकारी और कर्मचारी मौके से भाग निकले।

जांच के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान एक ट्रक चालक और चेकपोस्ट कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना की खबर मिलते ही हाईवे पर मौजूद अन्य ट्रक चालक भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में चालक जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

RTO वाहन पलटकर किया क्षतिग्रस्त

आक्रोशित ड्राइवरों ने चेकपोस्ट पर खड़े RTO वाहन को घेर लिया। कई लोग वाहन पर चढ़ गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में वाहन को पलट दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ प्रदर्शनकारी लोहे के रॉड और लीवर से वाहन को नुकसान पहुंचाते दिखाई दिए।

झोपड़ी में आग, हाईवे पर लगा जाम

हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेकपोस्ट के पास बनी एक कच्ची झोपड़ी में आग लगा दी। आगजनी और हंगामे के चलते नेशनल हाईवे-44 पर करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई वाहन हाईवे पर रुक गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फ्लैग मार्च कर रही कुरई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइश देकर प्रदर्शन कर रहे चालकों को शांत कराया और यातायात बहाल करवाया। हालांकि जिस ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट हुई थी, वह शिकायत दर्ज कराए बिना अपना ट्रक लेकर महाराष्ट्र की ओर रवाना हो गया।

जांच के आदेश, ड्राइवर की तलाश जारी

घटना के बाद RTO अधिकारी देवेश बाथम, तहसीलदार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि संबंधित ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उसके बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026