Shahdol Three teens drown in pond probe ordered

Shahdol News: पुलिस पेट्रोलिंग देख भागने का आरोप; शहडोल के तालाब में डूबे 3 किशोर, जांच शुरू

शहडोल में चौपाटी के पीछे तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत हुई। आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग देख भागते समय कूदे। जांच दल बना। पीड़ितों को 4-4 लाख की सहायता घोषित।

By : संजय चतुर्वेदी
Shahdol News: पुलिस पेट्रोलिंग देख भागने का आरोप; शहडोल के तालाब में डूबे 3 किशोर, जांच शुरू

Shahdol Tragic accident News

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में तीन किशोरों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। रविवार शाम चौपाटी के पीछे झूला पुल के पास बने तालाब में तीनों डूब गए। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवक पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर भागे और तीन ने तालाब में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने जांच के लिए तीन सदस्यीय दल बनाया है और मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की मदद देने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस की गाड़ी देख भागने का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को शाम करीब 7 बजे चौपाटी के पीछे कुछ युवक मौजूद थे। उसी वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंची। आरोप है कि पुलिस को देखकर युवक भागने लगे और  पास के तालाब में कूद गए। मृतकों की पहचान समीर, सौरव और दुर्गेश के रूप में हुई है। हालांकि घटना के समय वहां कितने युवक थे और वे क्यों भागे, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। स्थानीय लोगों ने तालाब में तलाश की और बाद में तीनों के शव बाहर निकाले गए।

जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा

तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां मौत की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल था। युवकों को अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों का आरोप है कि वहां पहुंचते ही तुरंत कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इससे लोग नाराज हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए वहां पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

कलेक्टर ने बनाई तीन सदस्यीय जांच टीम

शहडोल की एसडीएम राजस्व ने बताया कि 9 नवंबर की शाम चौपाटी के पीछे तालाब में तीन किशोरों के डूबने की घटना हुई। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित किया है इसमें अपर कलेक्टर, अतिरिक्त एसपी और सिविल सर्जन शामिल हैं। दल घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगा। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।

सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और सहायता का एलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि तीन किशोरों की तालाब में डूबने से मौत का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए।

संबंधित सामग्री

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को उनका सही स्थान दिया। कांग्रेस पर निशाना साधा और 14 से 16 नवंबर तक जबलपुर, धार, खंडवा में कार्यक्रम बताए।

Nov 10, 2026
Tonga Rider Struggles: घोड़े की टाप और घंटियों की आवाज अब यादों में, अमेठी की सड़कों से गायब हो रहा तांगा

Tonga Rider Struggles: घोड़े की टाप और घंटियों की आवाज अब यादों में, अमेठी की सड़कों से गायब हो रहा तांगा

Amethi news, tonga disappearing, horse carriage, Ram Sumer tonga driver, Uttar Pradesh rural transport, traditional transport, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 10, 2026
IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल में दो नई टीमें जोड़ने पर विचार कर रहा है। 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट हो सकता है। इसमें पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Nov 10, 2026
Surguja Elephant Accident: ड्रोन निगरानी के दावों की पोल खुली; सरगुजा के जंगल में करंट से हथिनी की मौत

Surguja Elephant Accident: ड्रोन निगरानी के दावों की पोल खुली; सरगुजा के जंगल में करंट से हथिनी की मौत

सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हथिनी का शव मिला। करंट से मौत की आशंका है। एक माह पहले भी इसी इलाके में करंट से हाथी मारा गया था। तब दो आरोपी पकड़े गए थे।

Nov 10, 2026
Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

चुनाव आयोग ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर को पत्र लिखा है। राज्य सरकारों की ओर से रखे गए रिटायर अफसरों और अन्य लोगों पर भी आचार संहिता की पाबंदियां लागू होंगी।

Nov 10, 2026