धर्मांतरण केस में मास्टरमाइंड कंचन मित्तल पर कार्रवाई से बच रही शाहगंज पुलिस, बजरंग दल ने दी आं

धर्मांतरण केस में मास्टरमाइंड कंचन मित्तल पर कार्रवाई से बच रही शाहगंज पुलिस, बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

By : Swadesh Bhopal
धर्मांतरण केस में मास्टरमाइंड कंचन मित्तल पर कार्रवाई से बच रही शाहगंज पुलिस, बजरंग दल ने दी आंदोलन की चेतावनी

आगरा थाना शाहगंज क्षेत्र में हुए धर्मांतरण केस में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस मामले में पहले धर्मांतरण गैंग के आठ सदस्यों को जेल भेजा था, लेकिन मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि इस पूरे नेटवर्क की मास्टरमाइंड पंजाब के अंबाला निवासी पास्टर कंचन मित्तल है।आगरा पुलिस ने अंबाला में पास्टर कंचन मित्तल के ठिकानों पर दबिश भी दी थी, लेकिन सूचना लीक हो जाने के कारण वह पुलिस के हाथ नहीं लग सकी। अब आरोप है कि शाहगंज पुलिस मास्टरमाइंड पर कार्रवाई करने से बच रही है।

बजरंग दल ने पुलिस पर लगाए आरोप

शाहगंज स्थित सत्तो लाला फूड कोर्ट में धर्मांतरण मामले का खुलासा करने वाले घनश्याम हेमलानी ने प्रेस वार्ता कर शाहगंज पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि,“पुलिस छोटे लोगों को पकड़ कर वाहवाही लूट रही है, जबकि धर्मांतरण की मुख्य सूत्रधार पास्टर कंचन मित्तल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

घनश्याम हेमलानी ने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। विहिप-बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि पुलिस ने केवल छोटे आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि मुख्य सूत्रधारों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि“यदि एक सप्ताह के भीतर धर्मांतरण के मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बजरंग दल सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।संगठन ने मांग की है कि मामले की जांच एसटीएफ जैसी उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए।

फरार महिला पर भी कार्रवाई नहीं

वादी घनश्याम हेमलानी ने यह भी बताया कि कार्रवाई के दौरान आगरा निवासी ज्योति नामक महिला मौके से फरार हो गई थी। उसका मोबाइल फोन पुलिस के पास है, फिर भी अब तक न तो उसकी गिरफ्तारी हुई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई।इस दौरान सुनील करमचंदानी, पं. रतन गौतम, दिलीप तोमर, अरुण पाराशर, राकेश चाहर, किशोर तेजनानी, मनीष लालचंदानी, अनूप भोजवानी, रिंकू पाराशर, रवि त्रिलोकानी, शिवम शिवहरे, गुड्डू रावत आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

देशभर में आयोजित स्वदेशी मेले कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को बाजार व पहचान दे रहे हैं। ये मेले ‘लोकल फॉर वोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को गति प्रदान करते हैं।

Nov 02, 2026
CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 पर राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा हुई। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की, जिसमें अनंत विजय और मोहन सुंदरानी जैसे नाम हैं।

Nov 01, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
स्टारलिंक को भारत में अनुमति देने का विरोध, स्वदेशी जागरण मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्टारलिंक को भारत में अनुमति देने का विरोध, स्वदेशी जागरण मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्टारलिंक को व्यावसायिक अनुमति न देने की मांग की। मंच ने डेटा सुरक्षा, सरकारी नियंत्रण और स्वदेशी तकनीक को लेकर चिंता जताई।

Oct 31, 2026