उज्जैन महाकाल का सोमनाथ के शिवलिंगों से हुआ दिव्य मिलन, महमूद गजनवी से जुड़ा है इतिहास

उज्जैन महाकाल का सोमनाथ के शिवलिंगों से हुआ दिव्य मिलन, महमूद गजनवी से जुड़ा है इतिहास

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल ज्योतिर्लिंग में एतिहासिक और अध्यात्मिक मिलन का अनोखा संयोग बना। सोमनाथ के पुरातात्विक अवशेषों से बने 2 दिव्य शिवलिंग उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे।

By : स्वदेश डेस्क
उज्जैन महाकाल का सोमनाथ के शिवलिंगों से हुआ दिव्य मिलन, महमूद गजनवी से जुड़ा है इतिहास

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार को सोमनाथ के पुरातात्विक अवशेषों से निर्मित दो दिव्य शिवलिंगों महाकाल मंदिर में आगमन हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग मुख्यालय (बेंगलुरु) से भगवान सोमनाथ के पुरातात्विक 11 अवशेषों (बाण लिंग) से निर्मित दो विशेष शिवलिंग महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकालेश्वर की भोग आरती में लाए गये।

आरती के पश्चात दोनो शिवलिंग का गर्भगृह में पूजन किया गया। पश्चात दोनों शिवलिंगों को जूना महाकाल मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए दर्शनार्थीयों के दर्शन हेतु रखा गया।

महमूद गजनवी से जुड़ा है इतिहास

आर्ट ऑफ लिविंग के डायरेक्टर दर्शक हाथी एवं मध्यप्रदेश यात्रा प्रभारी मनीष सोनी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग में चन्द्रदेव द्वारा निर्मित सोमनाथ मंदिर का शिवलिंग आततायी महमूद गजनी के आक्रमण के पश्चात खंडित हो गया था। अग्रिहोत्री पुरोहितों ने खंडित अवशेषों से 11 छोटे वाण शिवलिंग बनाकर पीढ़ियों तक गुप्त रूप से उनकी पूजा की।

100 साल के बाद भ्रमण पर निकले

वर्ष 1924 में कांची शंकराचार्य के निर्देशानुसार, 100 साल बाद संरक्षक पुरोहित सीताराम शास्त्री ने ये शिवलिंग आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को सौंप दिए। इसी क्रम में सभी शिवलिंगों का भारत भ्रमण किया जा रहा है। इनमें से दो शिवलिंग मध्यप्रदेश में दर्शन एवं भ्रमण हेतु लाए गए हैं, जिनके भ्रमण की शुरुआत रविवार को महाकालेश्वर मंदिर से की गई।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से महानिर्वाणी अखाड़ा (महाकालेश्वर मंदिर) के महंत विनीत गिरी महाराज एवं सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा यात्रा में सम्मिलित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।

संबंधित सामग्री

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

उज्जैन में एक निजी होटल का चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। बचाने उतरे दो लोग अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पुलिस ने कटर से गेट कटवाकर डेढ़ घटें में सभी को बाहर निकाला।

Nov 01, 2026
Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन में 55 दिन से टेंट में खड़े हनुमान; रात में स्कैनिंग से भक्तों में नाराजगी

Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन में 55 दिन से टेंट में खड़े हनुमान; रात में स्कैनिंग से भक्तों में नाराजगी

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा 55 दिन से टेंट में है। रात में प्रशासन की स्कैनिंग से भक्त भड़के हैं। मूर्ति को मूल स्थान पर ही रखने की मांग कर रहे हैं।

Oct 29, 2026
Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

मध्य प्रदेश कांग्रेस की लोकप्रिय नेता और उज्जैन नगर निगम पार्षद माया त्रिवेदी का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

Oct 07, 2026
Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

मंगलवार दोपहर उज्जैन-इंदौर मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई।

Oct 06, 2026
Ujjain Wife Attack: उज्जैन में चरित्र शक पर खौफनाक वारदात; पति ने पत्नी पर दराती से किया वार

Ujjain Wife Attack: उज्जैन में चरित्र शक पर खौफनाक वारदात; पति ने पत्नी पर दराती से किया वार

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में पति चरित्र पर शक के चलते पत्नी माला चौधरी पर दराती से हमला कर दिया। हाथ और पैर में चोट लगी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Oct 02, 2026