Ujjain man attack wife with sickle character doubt

Ujjain Wife Attack: उज्जैन में चरित्र शक पर खौफनाक वारदात; पति ने पत्नी पर दराती से किया वार

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में पति चरित्र पर शक के चलते पत्नी माला चौधरी पर दराती से हमला कर दिया। हाथ और पैर में चोट लगी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Ujjain Wife Attack: उज्जैन में चरित्र शक पर खौफनाक वारदात; पति ने पत्नी पर दराती से किया वार

Ujjain husband attack on Wife

दीपक भारती, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में चरित्र शंका में चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति पर पत्नी पर दराती से हमला करने का आरोप लगा है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में रहने वाली महिला को उसके पति सुनील ने चरित्र पर शक के चलते निशाना बनाया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी पति पत्नी पर वार करते नजर आ रहा है। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

गुरुवार रात की घटना

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 9:30 सुनील धारदार हथियार लेकर पत्नी के पास पहुंचा और हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उस रात भी विवाद की वजह वही पुरानी शंका थी। घायल महिला ने चिमनगंज थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छह महीने से अलग रह रही थी माला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिछले 6 महीने से पति सुनील से अलग रह रही है। परिवार में एक बड़ी बेटी और दो छोटे बेटे हैं। बच्चों समेत घर का खर्च चलाने के लिए महिला एक होटल में काम करने जाती है। पीड़िता के अनुसार पति ई रिक्शा चलाता है। लेकिन घर में पैसे नहीं देता है। उसका यह भी कहना है कि सुनील करीब 6 महीने से कोई काम नहीं कर रहा है।

काम पर जाने को लेकर रोज होता था झगड़ा

पीड़िता का आरोप है कि उसके होटल में काम पर जाने को लेकर सुनील लगातार उसके चरित्र पर शक करता था। आए दिन गाली गलौज और मारपीट होती थी। अलग रहने के बाद भी विवाद थमा नहीं और गुरुवार रीत बात हमले तक पहुंच गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026