Shivpuri Liquor Shop Protest Turns Violent

Liquor Shop Attack: शिवपुरी में शराब की कलारी पर ग्रामीणों का धावा, पुलिस पर पथराव और लाठी से हमला

शिवपुरी के अमोलपठा में शराब की कलारी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कलारी पर पहुंचे।पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो...

By : संजय चतुर्वेदी
Liquor Shop Attack: शिवपुरी में शराब की कलारी पर ग्रामीणों का धावा, पुलिस पर पथराव और लाठी से हमला

Shivpuri Kalari and police attack

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अमोलपठा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक तरफ सागर कांड के बाद पुलिस अवैध शराब के खिलाफ काम कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ लोग कलारी लूटने में लगे है। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी से सामने आया। यहां गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण शराब की कलारी पर पहुंच गए। भीड़ में महिलाओं की संख्या भी काफी थी। ग्रामीणों ने कलारी में घुसकर शराब की पेटियां बाहर निकालीं और उन्हें तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में जमकर तोड़फोड़ शुरू हो गई।

हंगामे की सूचना मिलने पर अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। महिला और पुरुष ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प होने लगी।

पुलिस के हल्के बल प्रयोग के बाद बढ़ा विवाद

झड़प के दौरान पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद ग्रामीण और ज्यादा उग्र हो गए। कुछ महिलाओं ने हाथों में लाठियां उठा लीं और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को मौके से पीछे हटना पड़ा। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस के बीच झड़प दिखाई दे रही है।

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी अमोलपठा पहुंच गए। अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और मौके पर शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

सागर की जहरीली शराब कांड के बाद बढ़ा आक्रोश

शिवपुरी में शराब के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद ज्यादा दिखाई दे रहा है। इससे पहले बीते रोज थरखेड़ा समेत दो अन्य स्थानों पर ग्रामीणों ने शराब की कलारियों में तोड़फोड़ की थी। अब अमोलपठा में हुई घटना ने मामला और गंभीर कर दिया है। यहां विरोध सिर्फ शराब की दुकान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प तक पहुंच गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026