शिवपुरी में निवेश के नाम पर बंगाली डॉक्टर ने 40 लाख की ठगी, मथुरा से अरेस्ट

शिवपुरी में निवेश के नाम पर बंगाली डॉक्टर ने 40 लाख की ठगी, मथुरा से अरेस्ट

शिवपुरी में फर्जी डॉक्टर ने निवेश के नाम पर 40 लाख की ठगी की, मथुरा से गिरफ्तार। पुलिस जांच जारी है।

By : स्वदेश डेस्क
शिवपुरी में निवेश के नाम पर बंगाली डॉक्टर ने 40 लाख की ठगी, मथुरा से अरेस्ट

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले केकरैरा थाना क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपए की ठगी के बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी फर्जी बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा से शिवपुरी लाया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

निवेश के नाम पर ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार, बबलू गुचैट ने इलाज, लैब खोलने और निवेश के नाम पर कई लोगों से रुपए ऐंठे। वह 31 अक्टूबर 2024 को अपने परिवार समेत करैरा से फरार हो गया था। उसने किराए के मकान को खाली कर अपना क्लीनिक भी बंद कर दिया था। मोबाइल फोन भी बंद कर दिए थे, जिससे उसकी सम्पर्क साधना मुश्किल हो गई थी।

एफआईआर और जांच

4 नवंबर 2024 को करैरा थाने में वार्ड 12 निवासी सुरेश चन्द्र जाटव ने इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 7 लाख रुपए की पार्टनरशिप के नाम पर ठगी की, साथ ही कई अन्य लोगों से भी ठगी के मामले जुड़े हैं। वहीं,जब पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी, तो ठगी के शिकार हुए बड़ी संख्या में पीड़ित करैरा थाने पहुंचे और पैसे की वापसी की मांग की।

विस्तृत पूछताछ और जांच जारी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि ठगी की कुल राशि, पीड़ितों की संख्या और ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जांच में पता चला है कि आरोपी ने करैरा के कई लोगों से इस तरह की ठगी की है, जिनमें अखिलेश जाटव, प्रमोद चौरसिया, अनुराग पाठक, रवि यादव, आदित्य चौहान समेत अन्य शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

चार गुना रिटर्न का झांसा पीड़ित को पड़ा भारी, दुर्ग में 23 लाख की निवेश ठगी का केस दर्ज

चार गुना रिटर्न का झांसा पीड़ित को पड़ा भारी, दुर्ग में 23 लाख की निवेश ठगी का केस दर्ज

दुर्ग से 23 लाख रुपये को 28 महीने में चार गुना करने का दावा कर निवेश कराने का मामला सामने आया है। शुरुआती ब्याज से भरोसा जीतने के बाद भुगतान बंद हुआ तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Jul 20, 2026
पोहरी चोरीकांड का 36 घंटे में खुलासा, 25 लाख का माल बरामद; 50 हजार का इनामी समेत 3 गिरफ्तार

पोहरी चोरीकांड का 36 घंटे में खुलासा, 25 लाख का माल बरामद; 50 हजार का इनामी समेत 3 गिरफ्तार

शिवपुरी के पोहरी में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। 50 हजार के इनामी बदमाश समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है।

Jun 29, 2026
बिलासपुर SBI में 2.6 करोड़ गबन, 8 माह से फरार कैशियर गिरफ्तार

बिलासपुर SBI में 2.6 करोड़ गबन, 8 माह से फरार कैशियर गिरफ्तार

बिलासपुर के SBI बिल्हा शाखा में 2.6 करोड़ की हेराफेरी मामले में 8 माह से फरार कैशियर को ACB ने गिरफ्तार किया। खातों में छेड़छाड़ कर गबन का आरोप।

Feb 26, 2026
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 गांवों में 63 लीटर अबैध शराब जब्त,8 आरोपी अरेस्ट

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 गांवों में 63 लीटर अबैध शराब जब्त,8 आरोपी अरेस्ट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और ग्वालियर उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। 63 लीटर अवैध शराब और 8 आरोपी गिरफ्तार।

Dec 25, 2025