आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 गांवों में 63 लीटर अबैध शराब जब्त,8 आरोपी अरेस्ट

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 गांवों में 63 लीटर अबैध शराब जब्त,8 आरोपी अरेस्ट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और ग्वालियर उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। 63 लीटर अवैध शराब और 8 आरोपी गिरफ्तार।

By : स्वदेश डेस्क
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 गांवों में 63 लीटर अबैध शराब जब्त,8 आरोपी अरेस्ट

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अवैध शराब कारोबार को लेकर जिला आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। गुरुवार के दिन टीम ने तीन गांवों में कार्रवाई कर जमीन में दफनाए गड्ढों से अवैध शराब बरामद की है।

टीम ने जमीन के नीचे 25 गड्ढों से अवैध हाथ भट्टी शराब और भारी मात्रा में गुड़लहान बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान 8 आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता मिली है।

कलेक्टर और आबकारी की संयुक्त कार्रवाई

दरअसल, यह कार्रवाई कलेक्टर रविन्द्र चौधरी और उपायुक्त आबकारी संभागीय उडनदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में हुई। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में जिले के नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं वृत्त शिवपुरी प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के द्वारा कार्रवाई की गई।

मौके से अवैध शराब बरामद

शिवपुरी वृत्त प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि शिवपुरी क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम करई, ग्राम गंगौरा, ग्राम भड़ा बावड़ी में दबिश देकर मौके से 63 लीटर हाथ भट्टी शराब ज़ब्त कर 1500 किग्रा गुड़लहान के सैंपल लेकर बाकी बचे माल को मौक़े पर नष्ट किया गया।

८ आरोपी मौके से गिरफ्तार

दबिश कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही सतत् जारी रहेंगी।

बता दें कि शिवपुरी आबकारी विभाग की इस महीने में यह पहली  कार्रवाई नहीं है। इस महीने की शुरूआत में भी विभाग ने इसी तरह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की थी। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

संबंधित सामग्री

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

शिवपुरी शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। जिन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है...

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
Liquor Shop Attack: शिवपुरी में शराब की कलारी पर ग्रामीणों का धावा, पुलिस पर पथराव और लाठी से हमला

Liquor Shop Attack: शिवपुरी में शराब की कलारी पर ग्रामीणों का धावा, पुलिस पर पथराव और लाठी से हमला

शिवपुरी के अमोलपठा में शराब की कलारी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कलारी पर पहुंचे।पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो...

Sep 10, 2026
शिवपुरी में ऑटो की छत पर सवारियां, यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

शिवपुरी में ऑटो की छत पर सवारियां, यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

शिवपुरी में क्षमता से कई गुना ज्यादा सवारियां लेकर ऑटो दौड़ रहा है। यात्री छत पर बैठे और बाहर लटके नजर आए, जिससे सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Sep 08, 2026