Ration Irregularities in shivpuri DM Action

शिवपुरी में DM अर्पित वर्मा की सख्ती: गड़बड़ी करने वाले 6 राशन विक्रेता जेल भेजे, बड़ोखरा में अतिक्रमण ध्वस्त

शिवपुरी में कलेक्टर अर्पित वर्मा के सख्त निर्देश पर राशन वितरण में गड़बड़ी करने वाले 6 विक्रेताओं को जेल भेजा गया, बड़ोखरा में सेल्समैन का अवैध निर्माण भी ध्वस्त किया गया।

By : संजय चतुर्वेदी
शिवपुरी में DM अर्पित वर्मा की सख्ती: गड़बड़ी करने वाले 6 राशन विक्रेता जेल भेजे, बड़ोखरा में अतिक्रमण ध्वस्त

Shivpuri Collector Action negligence in ration

रिंकू जैन, शिवपुरी। शहर में राशन वितरण व्यवस्था को सुगम और पारदर्शी बनाने और प्रत्येक पात्र हितग्राही को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए डीएम अर्पित वर्मा कड़े कदम उठा रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा स्वयं इसकी निरंतर निगरानी भी की जा रही है। इसी क्रम में राशन वितरण में अनियमितता कर कानून-व्यवस्था भंग की स्थिति निर्मित करने वाले 6 राशन विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया है। 

साथ ही इसके अलावा बदरवास के ग्राम बड़ोखरा में सेल्समैन के खिलाफ जो कार्रवाई डीएम श्री वर्मा के निर्देशन में की गई है वह आज से पहले पूरे जिलेभर में कहीं भी देखने को नहीं मिली। यहां पर प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई करते हुए सेल्समैन के अवैध अतिक्रमण को जमीदोज कर रशदमाफिया के हौसले पूरी तरह से पस्त करने का काम किया गया है।

समीक्षा में सामने आई अनियमितता

डीएम अर्पित वर्मा द्वारा आज कोलारस एसडीएम कार्यालय में राशन वितरण की केंद्रवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान बामोरखुर्द एवं श्रीपुरा में गंभीर गड़बड़ी उजागर हुई। जाँच में पाया गया कि दुकानों की पीओएस मशीन में राशन का इंद्राज दर्ज था, किंतु भौतिक सत्यापन के दौरान खाद्यान्न उपलब्ध नहीं मिला और न ही हितग्राहियों को इसका वितरण किया गया था। इस अनियमितता के कारण ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त हुआ। जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग होने की स्थिति निर्मित हो गई। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया और उनके निर्देशों पर बामोरखुर्द के विक्रेता माधौ सिंह यादव एवं श्रीपुरा के विक्रेता धनपाल सिंह के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों को सीधे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान अकोदा तहसील रन्नौद में भी राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर विक्रेता गोलू लोधी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

पिछोर अनुविभाग में 3 विक्रेताओं पर कार्रवाई

इसी क्रम में अनुविभाग पिछोर के अंतर्गत राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर डीएम अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम पिछोर द्वारा 3 अन्य राशन विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इनमें शा. उचित मूल्य दुकान निवोदा के विक्रेता पुष्पेंद्र, शा. उचित मूल्य दुकान सिनावलकलां के विक्रेता भगवानलाल तथा शा. उचित मूल्य दुकान बघावारा  विक्रेता सतेंद्र शामिल हैं।

बड़ोखरा में सेल्समैन का अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त

इसके अलावा गत दिवस ग्राम बड़ोखरा (बदरवास) में कलेक्टर अर्पित वर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सेल्समैन पर फिंगरप्रिंट लगवाकर 3 माह से राशन न देने का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने स्वयं की निगरानी में हितग्राहियों को राशन बंटवाया और तहसीलदार सचिन भार्गव को दोषी सेल्समैन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दुकान विक्रेता लगातार अनुपस्थित है। इस स्थिति में आज तहसीलदार सचिन भार्गव के नेतृत्व में टीम ने सेल्समैन के गृह ग्राम सेमरी पहुंचकर जांच की और कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर बना अवैध मकान जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। 

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं मैदान में जाकर एक-एक उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करें और जहाँ भी राशन वितरण में कमी पाई जाए, वहाँ त्वरित जाँच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीबों के हक का राशन हड़पने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीधे जेल भेजा जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, कोलारस एसडीएम शिवदयाल धाकड़, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा तहसीलदार कोलारस उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

शिवपुरी शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। जिन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है...

Nov 01, 2026